भोपाल में दूसरे दिन भी हैलमेट चेकिंग शुरू:पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य, पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई

Updated on 07-11-2025 10:44 AM

मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यह नियम पहले से है, लेकिन अब इसमें सख्ती बरती जा रही है।

4 साल की उम्र से बड़े पिलियन राइडर (दोपहिया वाहन चालक के पीछे बैठने वाले) के हेलमेट न पहनने पर 300 रुपए का चालान बनता है। इस अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को भोपाल में ट्रैफिक पुलिस 18 पॉइंट्स पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अलग-अलग नजारे सामने आए।

एक-एक चलित टीम भी हर जोन में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करेगी। पुलिस की कोशिश है कि सभी चालान पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन से बनाए जाएं। जो लोग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं करते उन्हें भी चालान की रसीद पीओएस से ही दी जाएगी।

बता दें कि भोपाल की ट्रैफिक पुलिस हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई करती है। हेलमेट न लगाने पर 250 रुपए का समन शुल्क वसूला जाता है। आईटीएमएस के जरिए हर महीने तकरीबन 5 हजार चालान बनाए जाते हैं, जबकि चेकिंग पॉइंट से 3 हजार। यानी बगैर हेलमेट वाहन चलाने वाले 8 हजार लोग हर महीने करीब 20 लाख रुपए समन शुल्क भर देते हैं।

ट्रैफिक पुलिस के पास है 70 पीओएस मशीनें

भोपाल पुलिस के पास करीब 70 पीओएस मशीनें हैं। डीसीपी ट्रैफिक जितेंद्र पवार ने लोगों से अपील की है कि यह अभियान सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को कम करने के लिए चलाया जा रहा है। इसलिए वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

करीब एक पखवाड़े से चौराहों-तिराहों पर लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के अलावा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की समझाइश दी जाती रही है। स्कूल-कॉलेजों में जाकर युवाओं को भी जागरूक किया गया, क्योंकि सड़क हादसों में एक बड़ा आंकड़ा युवाओं का ही है।

सख्ती के पहले दिन दिखे अजब-गजब बहाने

इस अभियान के पहले दिन गुरुवार को भोपाल में ट्रैफिक पुलिस 20 पॉइंट्स पर चालानी कार्रवाई की गई । इस दौरान अलग-अलग नजारे सामने आए। किसी ने कहा कि पुलिसकर्मी सामने से गुजरा, तब चालान क्यों नहीं किया? किसी ने कहा- बच्ची एडमिट है। जल्दी में हेलमेट भूल गया।

टीटी नगर में एक शख्स ट्रैफिक पुलिस के हाथ जोड़ते नजर आया। वहीं कुछ बाइक सवार चेकिंग देखकर पहले बाइक घुमाकर भाग निकले। लालघाटी चौराहे पर दोपहिया सवारों और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर बहस भी हुई। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.