बाढ़ पीड़ितों की मदद और सरकार की आलोचना... कौन हैं केजी अब्राहम जिनकी बिल्डिंग में जिंदा जल गए 42 भारतीय

Updated on 13-06-2024 02:47 PM
नई दिल्ली: खाड़ी देश कुवैत की एक बिल्डिंग में आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई। इनमें 42 भारतीय शामिल हैं। साथ ही इस हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दक्षिणी कुवैत के मंगफ इलाके में मौजूद इस बिल्डिंग में करीब 150 प्रवासी कामगार रह रहे थे। इसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र और नेपाल के मजदूर थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनबीटीसी ग्रुप (NBTC Group) ने यह बिल्डिंग लीज पर ली थी। केरल के जाने-माने बिजनसमैन केजी अब्राहम इस ग्रुप में पार्टनर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। एनबीटीसी कुवैत का सबसे बड़ा कंस्ट्रक्शन ग्रुप है। इसका कारोबार मिडल ईस्ट और भारतीय उपमहाद्वीप में फैला है। ग्रुप के चेयरमैन मोहम्मद एन अल-बदाह ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि कंपनी शोक संतप्त परिवारों और घायलों के लिए हरसंभव सहायता दे रही है।

69 साल के अब्राहम का संबंध केरल के तिरुवल्ला से है और वह तीन दशक से कुवैत में रह रहे हैं। 2018 और 2019 में केरल में आई बाढ़ के दौरान उन्होंने लोगों की बढ़चढ़कर मदद की थी। दोस्तों के बीच केजीए के नाम से मशहूर अब्राहम केजीए ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन भी हैं। यह ग्रुप ऑयल और उससे जुड़ी इंडस्ट्रीज से जुड़ा है। इसका बिजनस मिडल ईस्ट और भारतीय उपमहाद्वीप में फैला है। ग्रुप का फोकस इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, मार्केटिंग और एजुकेशन सेक्टर पर है। अब्राहम के पास कोच्चि के फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा का भी मालिकाना हक है। साथ ही कई बड़े प्रोजेक्ट में उनका निवेश है। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म Aadujeevitham को भी फंड किया था।

सरकार की आलोचना

अब्राहम पिछले साल उस समय विवादों में घिर गए थे जब उन्होंने राज्य की पिरयानी विजयन सरकार की आलोचना की थी। तब इस तरह की रिपोर्ट्स आई थी कि मुख्यमंत्री के रिलीफ फंड का दुरुपयोग किया गया था। अब्राहम एनबीटीसी ग्रुप में पार्टनर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनबीटीसी सुपरमार्केट भी चलाती है। इस सुपरमार्केट में काम करने वाले लोग भी हादसे के समय बिल्डिंग में मौजूद थे। एनबीटीसी का गठन 1977 में हुआ था। कंपनी इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, टेक्निकल सर्विस, हेवी इक्विपमेंट लीजिंग, लॉजिस्टिक्स, होटल्स और रिटेलिंग बिजनस में है। इसमें करीब 14000 लोग काम करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.