ऐ धर्मेंद्र, ऐ धर्मेंद्र... जब 'ही मैन' को पहली बार देख चिल्लाने लगे जितेंद्र, सुनाया चर्च गेट का मजेदार किस्सा

Updated on 06-12-2025 12:50 PM
जब धर्मेंद्र का निधन हुआ तो हर किसी के आंसू निकले। परिवार तो इतना रोया कि आंसू ही सूख गए। उनके यार-दोस्त भी धर्मेंद्र का जाना बर्दाश्त नहीं कर सके। धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। खबर मिलते ही पूरा बॉलीवुड और फैंस की भीड़ उन्हें देखने उमड़ पड़ी थी। धर्मेंद्र तो चले गए, पर दोस्त और इंडस्ट्री के लोग अपनी यादों के पिटारों से उनसे जुड़े किस्से शेयर कर रहे हैं, ट्रिब्यूट दे रहे हैं। वेटरन एक्टर जितेंद्र ने भी धर्मेंद्र से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया, जिससे पता चला कि 'ही मैन' कितने स्वीट और जमीन से जुड़ी शख्सियत थे।

जितेंद्र हाल ही 'इंडियन आइडल 16' में पहुंचे और यहां धर्मेंद्र से जुड़ा किस्सा सुनाया। शो में धर्मेंद्र को स्पेशल ट्रिब्यूट दिया जाएगा और एपिसोड को इस वीकेंड (6-7 दिसंबर) को टेलिकास्ट किया जाएगा। धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देने के लिए मेकर्स ने खास तौर पर जितेंद्र को बुलाया, जो उनके को-स्टार भी रहे हैं। दोनों ने साथ में ढेरों फिल्में कीं, जिनमें 'धरम वीर', 'द बर्निंग ट्रेन', 'किनारा', 'बदले की आग', 'हम सब चोर हैं', 'नफरत की आंधी', 'इंसाफ की पुकार' और 'जानी दोस्त' जैसे कई और नाम शामिल हैं।

जितेंद्र ने सुनाया धर्मेंद्र से पहली मुलाकात का किस्सा

जितेंद्र ने धर्मेंद्र से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा सुनाया। वह बोले, 'धरम जी और मेरी पहली मुलाकात कैसे हुई थी मालूम है? मैं फिल्मों में नहीं था उस वक्त। तब हम लोग चर्च गेट पर थे, हमारे दोस्त लोग। तो वहां धरम जी की पहली फिल्म लगी थी 1960 में...65 साल पहले। हमने धरम जी को देखा, तो ऐसे ही हम सब चिल्लाने लगे...ए धर्मेंद्र, ए धर्मेंद्र...थोड़ी देर में वो चले आए और बोले- हांजी, आपने मुझे याद किया? तो वो इतने स्वीट इंसान थे।'

'धरम जी का मेरी लाइफ में बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन रहा'

जहां धर्मेंद्र ने साल 1960 में फिल्मों में कदम रखे थे, वहीं जितेंद्र ने 1964 में एक्टिंग डेब्यू किया था। जितेंद्र ने फिर आगे कहा कि धरम जी का उनकी लाइफ में बहुत बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन रहा है। वह बोले, 'धरम जी बहुत ही नेक इंसान थे। मेरी लाइफ में उनका बहुत बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन है।'

धर्मेंद्र के निधन से टूट गए थे जितेंद्र- मैंने दोस्त खो दिया, वो भाई से भी बढ़कर था

वहीं, जब धर्मेंद्र का निधन हुआ था, तो जितेंद्र टूट गए थे। उन्होंने हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' से कहा था, 'मेरे दिल में उमड़ रही भावनाओं को बयां करने के लिए मेरे पास अभी शब्द नहीं हैं। मैंने एक दोस्त खो दिया है। मेरे लिए तो वो भाई से भी बढ़कर था। हालांकि पिछले कुछ दशकों में हमारी मुलाकात कम हुई है, फिर भी हमारी दोस्ती हमेशा समय की कसौटी पर खरी उतरी है। एक ऐसा अटूट रिश्ता जो सिर्फ फिल्मों में को-स्टार्स तक सीमित नहीं था, बल्कि कहीं आगे तक गया। हमारे साथ बिताए पल हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.