हिजबुल्लाह की इजराइल पर एयरस्ट्राइक, कई रॉकेट दागे​​​​​​​:कमांडर शुकर के मरने के 48 घंटे बाद दिया जवाब

Updated on 02-08-2024 02:14 PM

ईरान समर्थक आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के कमांडर हज मोहसिन उर्फ फुआद शुकर की मौत के 48 घंटे बाद ही हिजबुल्लाह ने इजराइल पर एयर स्ट्राइक कर दी है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, हिजबुल्लाह ने लेबनान से उत्तरी इजराइल पर दर्जनों रॉकेट दागे हैं।

इजराइली सेना के मुताबिक इसमें से सिर्फ 5 रॉकेट इजराइली सीमा में घुस पाए। अभी तक इस हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

हिजबुल्लाह ने कहा कि उन्होंने मेत्जुबा की उत्तरी इलाके से रॉकेट दागे। इजराइल ने गुरुवार सुबह लेबनान के चमा में एयरस्ट्राइक की थी। इसमें 4 सिरियाई नागरिक मारे गए थे। कई लेबनान के लोग भी घायल हुए थे। इसी हमले के जवाब में गुरुवार देर रात को रॉकेट दागे गए।

हिजबुल्लाह चीफ के 'राइट हैंड' को इजराइल ने मारा
इजराइल ने 30 जुलाई को लेबनान की राजधानी बेरूत में एयरस्ट्राइक की थी। इसमें हिजबुल्लाह का कमांडर हज मोहसिन उर्फ फुआद शुकर मारा गया था। वह हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का सबसे खास माना जाता था। फुआद के बारे में इजराइली आर्मी ने दावा किया था कि वह इजराइल में गोलान हाइट्स पर हमले के लिए जिम्मेदार था।

दरअसल, 27 जुलाई को हिजबुल्लाह ने इजराइल पर पिछले करीब 10 महीने का सबसे बड़ा हमला किया था। उसने लेबनान से गोलन हाइट्स के फुटबॉल ग्राउंड पर रॉकेट दागे थे। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 30 लोग घायल हुए थे। इसी के जवाब में इजराइली सेना ने 30 जुलाई को एयरस्ट्राइक की थी और हिजबुल्लाह कमांडर को मार गिराया था।

फुआद की मौत पर इजराइल ने खुशी जताई थी
इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा था कि फुआद फुटबॉल ग्राउंड पर किए गए हमले और कई अन्य इजराइली नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार था। उन्होंने फुआद को हिजबुल्‍लाह नेता हसन नसरल्लाह का राइट हैंड बताया।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक नब्बे के दशक में हिजबुल्लाह ने इजराइल के 3 सैनिकों को मार दिया था और उसके शव को साथ लेकर चले गए थे। फुआद इस घटना में शामिल था।

रिपोर्ट के मुताबिक फुआद हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर इमाद मुगनीह का वारिस था। मुगनीह को 2008 में सीरिया में कार बम विस्फोट में मार दिया था। हिजबुल्लाह ने इसका इल्जाम इजराइल पर लगाया था।

इजराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि फुआद ने कई इजराइलियों का खून किया था। हमने इसका बदला ले लिया। हमारे सैनिक इजराइलियों के हत्यारों को दुनिया के किसी भी कोने से ढूंढ़कर मार देंगे।

अमेरिका ने फुआद पर रखा था बड़ा इनाम
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक फुआद को अल-हज्ज मोहसिन के नाम से भी जाना जाता है। 1983 में बेरूत में अमेरिकी मरीन कॉर्प्स बैरकों पर हुई बमबारी में उसका बड़ा रोल था। इसमें 241 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे और 128 घायल हुए थे।

फुआद को 2019 में अमेरिका ने इंटरनेशनल टेररिस्ट घोषित किया था। उसके बारे में जानकारी देने पर अमेरिका ने 5 मिलियन डॉलर (करीब 42 करोड़) का इनाम रखा था।

लेबनान में हिजबुल्लाह ठिकाने पर इजराइली हमले के बाद अमेरिका ने कहा कि इजराइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है।

26 दिन पहले हिजबुल्लाह ने इजराइल पर 200 रॉकेट दागे थे
7 जुलाई को हिजबुल्लाह ने इजराइल पर बड़ा हमला किया था। AP की रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्लाह ने 200 से ज्यादा रॉकेट दागे थे। इसके अलावा करीब 20 ड्रोन्स से भी हमला किया गया। हमले में इजराइल के कई मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया था। इजराइली सेना ने कहा कि कुछ मिसाइलें लेबनान से उनके इलाके में गिरीं। इनमें से कई को रोक दिया गया।

हिजबुल्लाह ने यह हमला अपने एक टॉप कमांडर की मौत का बदला लेने के लिए किया था। दरअसल, इजराइल ने दक्षिण लेबनान के टायरे शहर पर हमला किया था। इसमें हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर मुहम्मद निमाह नासिर (हज्ज अबू निमाह) मारा गया था। हिजबुल्लाह ने भी कमांडर की मौत की पुष्टि की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.