भोपाल के रायसेन रोड पर हाईवोल्टेज ड्रामा, हिंदू संगठनों ने रोके ट्रक, गोवंश के अवशेष होने की आशंका में हंगामा

Updated on 29-04-2026 11:59 AM

भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित रायसेन रोड पर मंगलवार रात उस समय हंगामेदार स्थिति निर्मित हो गई, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इन ट्रकों में स्लॉटर हाउस के वेस्ट मटेरियल से बना दाना ले जाया जा रहा था, जिसमें गोवंश के अंश होने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि आदमपुर स्थित असलम चमड़े के ठिकाने से वेस्ट मटेरियल भरकर ट्रक बाहर भेजे जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर एक ट्रक को मौके पर ही रोक लिया, जबकि उनके दावों के मुताबिक दो अन्य ट्रक पहले ही वहां से निकल चुके थे। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने देर रात सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे रायसेन हाईवे का ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई।

पुलिस से जांच और सैंपलिंग की मांग

सर्वदलीय गोरक्षा अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पहले भी पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जांच और सैंपलिंग की मांग की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की सुस्ती के कारण स्लॉटर हाउस के वेस्ट का अवैध परिवहन जारी है।

दोपहर से प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दे रहे थे, लेकिन वह कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं हुए थे। संगठनों की मुख्य मांग है कि जब्त किए गए मटेरियल के सैंपल लेकर उनकी डीएनए ) जांच कराई जाए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि जांच में गोवंश के अवशेषों की पुष्टि होती है, तो संबंधितों के खिलाफ दर्ज मामलों में ठोस आधार मिल सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही बिलखिरिया थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी उमेश चौहान ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और आक्रोशित कार्यकर्ताओं को उचित वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। देर रात तक मौके पर गहमा-गहमी के हालत बने रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
भोपाल। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र की अशोका कालोनी में शुक्रवार देर रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए रेलवे लगभग 4.49…
 07 June 2026
 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशी बनाए गए दोनों ही नेताओं ने शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही अपनी चल अचल संपत्तियां…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल शनिवार को नामांकन दाखिल…
 07 June 2026
 भोपाल। जेपी अस्पताल में अब आर्थोपेडिक इम्प्लांट की उपलब्धता को बेहद मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिए 15 लाख रुपये का विशेष बजट प्रावधान किया गया है। अस्पताल में…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रहने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने का…
 07 June 2026
भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक…
 06 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का…
Advt.