कनाडा में हिंदू मंदिर फिर निशाना बने:खालिस्तानी समर्थकों ने दीवार पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणियां

Updated on 23-07-2024 05:22 PM

कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू मंदिरों के बाहर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लिखे हैं। जिसके बाद हिंदू समुदाय में गुस्सा है।

उनका कहना है कि कनाडा सरकार की नीतियों के कारण खालिस्तानी चरमपंथी नफरत और हिंसा के अपने सार्वजनिक बयानों से आसानी से बच निकलते हैं। यह शर्मनाक हरकत कनाडा के एडमोंटन में हिंदू मंदिर BAPS स्वामीनारायण मंदिर में की गई है।

मंदिर की दीवारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा में हिंदू सांसद चंद्र आर्या के खिलाफ नफरत भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। खालिस्तानी समर्थकों ने लिखा है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडाई सांसद आर्या हिंदू आतंकवादी हैं और वे कनाडा विरोधी हैं।

खालिस्तानी समर्थकों से हिंदू और भारतीय चिंतित
कनाडा में पिछले कुछ समय से हिंदू मंदिरों और समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने से भारतीय समुदाय चिंतित है। पिछले कुछ सालों में ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य स्थानों पर हिंदू मंदिरों को नफ़रत भरी भाषा का इस्तेमाल कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

सिख फॉर जस्टिस के आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खुलेआम हिंदुओं को निशाना बनाया है। पिछले साल उसने सार्वजनिक रूप से हिंदुओं से भारत लौटने का आह्वान किया था।

सांसद चंद्रा आर्य ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की मांग की

कनाडा के सांसद चंद्रा आर्य इस घटना से चिंतित हैं। उन्होंने कहा- ब्रैम्पटन और वैंकूवर में खालिस्तानी समर्थकों ने रोड शो में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की तस्वीरें दिखाकर और घातक हथियार लहराकर सार्वजनिक रूप से जश्न मनाया। जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, खालिस्तानी चरमपंथी अपनी नफरत और हिंसा की सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच निकलते हैं।

हिंदू-कनाडाई चिंतित हैं। एक टूटे हुए रिकॉर्ड की तरह, मैं फिर से कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आह्वान करता हूं, इससे पहले कि यह बयानबाजी हिंदू-कनाडाई लोगों के खिलाफ शारीरिक कार्रवाई में बदल जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.