टिहरी में भीषण हादसा, बस गहरी खाई में गिरी, 5 यात्रियों की मौत

Updated on 24-11-2025 01:51 PM
टिहरी: टिहरी जिले के नरेंद्र नगर इलाके में एक बस गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 28 लोग सवार थे। इनमें से 5 की मौत बताई जा रही है। एसडीआरएफ ने रेस्‍क्‍यू कार्य शुरू कर दिया है। यह घटना कुंजापुरी हिंडोलाखाल में हुई है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि भारत दर्शन की यात्रा पर निकले यात्रियों की दो बसें मां कुंजापुरी मंदिर से दर्शन के बाद वापस लौट रही थी। यह उनमें से एक थी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ पहले ही मंदिर मार्ग पर इनमें से एक बस का ब्रेक फेल हो गया।जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से मिली सूचना के अनुसार आज थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। बस में 28 लोगों के सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है। जिसमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। कई घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। अन्य यात्रियों की तलाश और रेस्क्यू अभियान जारी है। सभी यात्री बाहरी राज्यों के थे जो कुंजापुरी मंदिर में दर्शन करने के लिए आये हुए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.