अस्पताल प्रबंधन ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप:कहा- 2 दिन पहले चंदा नहीं देने पर की थी बदसलूकी

Updated on 01-09-2024 01:09 PM

भोपाल में शुक्रवार रात कार की टक्कर से हुई एक युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। हादसा गोविंदपुरा क्षेत्र के शांति निकेतन के सामने तिराहे पर हुआ। इसके बाद लोग युवक को फौरन सिटी हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन और उनके साथ गए लोगों की भीड़ उग्र हो गई। इस मामले को लेकर हादसे में घायल डॉक्टर उज्जवल गुप्ता ने बताया कि 28 अगस्त से बीजेपी कार्यकर्ता चंदे के नाम पर उनसे लगातार बदसलूकी कर रहे थे। इसके बाद 30 अगस्त को यह घटना हो गई।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। बीजेपी कार्यकर्ता राम मिश्रा और पार्षद राकेश यादव के लोग लंबे समय से हमें परेशान कर रहे हैं। वह 28 की रात चंदा मांगने आए, उन्होंने 20 से 25 हजार के चंदे की मांग की, हमने कहा कि हमारे पास कैश नहीं है, तो वह स्टाफ के साथ बदसलूकी करके गए। उन्होंने गाली गलौच की, और चले गए।

पत्थार बाजी में शामिल लोगों को भी पार्षद ने भड़काया

डॉक्टर उज्जवल गुप्ता ने बताया कि इससे पहले जब इलाके में नगर निगम ने अतिक्रमण की कार्रवाई की तो पार्षद राकेश यादव ने इलाके में मौजूद उन लोगों को भड़काया जो शुक्रवार रात अस्पताल में तोड़फोड़ कर रहे थे। इससे पहले कई बार राम मिश्रा, पार्षद राकेश यादव के लोग हमारे अस्पताल में स्टाफ के साथ बदसलूकी कर चुके हैं। हमने इसकी शिकायत कई बार डायल 100 पर भी की है।

यह था घटनाक्रम

शुक्रवार रात 8.30 बजे शहर के गोविंदपुरा में बाइक में टक्कर मारने के बाद कार उसे 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। बाइक चला रहे राकेश (20) की मौत हो गई थी। उसे सिटी हॉस्पिटल लाया गया। यहां युवक के मृत घोषित होते ही भीड़ उग्र हो गई। अस्पताल में पत्थर फेंके और तोड़फोड़ कर दी। डॉक्टर और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए।

इधर, शनिवार को परिजन ने सिटी हॉस्पिटल के बाहर युवक का शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म कर बॉडी लेकर नरसिंहगढ़ रवाना हो गए। वे अस्पताल सील करने की मांग कर रहे थे। हालांकि डॉक्टर्स का इसमें आरोप है कि परिजन इसमें मौजूद नहीं थे, इसमें इलाके के असामाजिक तत्व मौजूद थे।

पार्षद नहीं दे रहे जवाब

इस बारे में जब पार्षद राकेश यादव से बात करने की कोशिश की तब उन्होंने फोन काट दिया। उनका पक्ष जानने के लिए उन्हें मैसेज किया गया, मगर उन्होंने इस पर कोई रिप्लाई या जवाब नहीं दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.