मेरी रगों में गर्म सिंदूर बह रहा... पीएम मोदी के बयान से तिलमिलाए पाकिस्तान ने उगला जहर, OIC से खारिज होकर भी नहीं आया बाज

Updated on 23-05-2025 02:04 PM
इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ लगातार फेल हो रहा पाकिस्तान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से और आगबबूला हो गया है। बृहस्पतिवार को राजस्थान के बीकानेर में दिए गए संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब करते हुए उसे सीधी चेतावनी दी थी। पीएम मोदी के हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने अब बयान जारी किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी की टिप्पणियों को निराधार और गैरजिम्मेदाराना बताते हुए आरोपों को खारिज किया। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने भारतीय नेतृत्व से संयम बरतने का आग्रह करते हुए कहा कि उग्र बयानबाजी और आक्रामकता तनाव को बढ़ाने के अलावा किसी काम की नहीं है।

ओआईसी में भी नहीं चला पाकिस्तानी एजेंडा

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का भारत के खिलाफ लगातार प्रेस रिलीज जारी करना उसकी तिलमिलाहट दिखाता है। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ अभियान चलाना चाहता है, लेकिन कोई उसे समर्थन देने को तैयार नहीं है। यहां तक कि पाकिस्तान इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) को आपातकालीन शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए राजी करने में भी विफल रहा।

पीएम मोदी ने दी थी सीधी चेतावनी

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि 'मेरी रगों में खून नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है... जो हिंदुस्तान का लहू बहाया था, कतरे-कतरे का हिसाब लिया गया है। जो हथियारों पर घमंड करते थे, मलबे के ढेर में दबे हुए हैं।' उन्होंने इसे न्याय का नया स्वरूप बताया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि परमाणु बम की धमकी नहीं चलेगी। हम आतंक के आकार और उसे पनाह देने वालों को अलग नहीं देखेंगे। उन्होंने पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाने की बात कही।

संयुक्त राष्ट्र के कानून का बताया उल्लंघन

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि एक संप्रभु राष्ट्र को सैन्य कार्रवाइयों की धमकी संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के स्थापित सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है। पाकिस्तान ने आतंकवाद में शामिल होने के आरोपों पर सफाई दी और कहा कि खुद को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भागीदार बताया। इसने कहा कि पाकिस्तान का आतंकी कृत्यों से जोड़ने का कोई भी आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत और स्पष्ट रूप से भ्रामक है। पाकिस्तान ने भारत को गीदड़भभकी दी और कहा कि किसी भी दुस्साहस का मजबूती से जवाब दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.