मात्र 5.5 लाख रुपये में मिलेगा मकान, नवरात्रे में शुरू हो गई बुकिंग, ऐसे कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Updated on 05-10-2024 12:15 PM
नई दिल्ली: कोरोना काल बीतने बाद से ही मकानों की कीमत (House Cost) में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। दिल्‍ली एनसीआर में तो मकानों की कीमतें लगातार चढ़ ही रही हैं। ऐसे में आपको कोई बेहद सस्ते में मकान देने की बात करे तो आपको भरोसा ही नहीं होगा। लेकिन यह छलावा नहीं बल्कि सच है क्योंकि कम आय वाले लोगों के लिए खुशखबरी आई है। सस्ते मकानों की योजना गाजियाबाद में लॉन्च हुई है।

गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की कॉलोनी 'सिद्धार्थ विहार' में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवारों के लिए सस्ते मकान की योजना आई है। इस योजना के तहत ईडब्ल्यूएस के लिए मकान 5.35 लाख रुपये से शुरू होगा तो एलआईजी के लिए कीमत 12.58 लाख रुपये से शुरू होगा। इस योजना में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।

कहां है यह प्रोजेक्ट


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मेरठ जाने के लिए जब आप मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi Meerut Expressway) पर निकलेंगे तो दिल्ली पार करते ही यूपी गेट के बाद बाईं तरफ इंदिरापुरम (Indirapuram) कॉलोनी आएगी। इस कॉलोनी के बाद हिंडन नदी और फिर सिद्धार्थ विहार (Siddartha Vihar) है। इसे उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने डेवलप किया है। इसी कॉलोनी में प्रतीक ग्रुप की 40 एकड़ में फैली 'प्रतीक गैंड सिटी' है। प्रतीक ग्रुप ने ही वहां एक नया हाउसिंग प्रोजेक्ट 'प्रतीक ऑरेलिया' लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश सरकार की टाउनशिप योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के परिवारों के लिए बनाई गई है।

मकानों की कीमत क्या है


ऐसे समय जबकि दिल्ली एनसीआर में दो बेडरूम वाले फ्लैट की कीमत 50 लाख रुपये के पार चली गई है, इस प्रोजेक्ट में मकान महज 5.5 से 12.5 लाख रुपये में वन बेडरूम का फ्लैट मिल सकेगा। वहां ईडब्ल्यूएस के लिए फ्लैट्स की कीमत 5.35 लाख रुपये से और एलआईजी परिवारों के लिए 12.58 लाख रुपये से शुरू होंगी। इसके लिए ग्रुप करीब 125 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है।

क्या मिलेंगी सुविधाएं


प्रतीक ग्रुप की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट में एलआईजी और ईडब्ल्यूएस अलॉटियों को वन बीएचके का मकान मिलेगा। उनके लिए प्रोजेक्ट में दोपहिया वाहन की पार्किंग के लिए अलग से जगह मिलेगी। साथ ही प्रोजेक्ट में पर्याप्त हरा-भरा क्षेत्र का प्रावधानाा होगा, जहां बुजुर्गों के बैठने की जगह भी होगी। वे वहां टहल सकते हैं। साथ ही बच्चों के खेलने का स्थान भी डेवलप किया जाएगा। इसके साथ ही मल्टीपर्पज रूम जैसी कई आधुनिक सुविधाएं भी होंगी।

लोकेशन शानदार


सिद्धार्थ विहार कॉलोनी का लोकेशन बेहद शानदार है। नई दिल्ली के इंडिया गेट इस कॉलोनी से सिर्फ 20 मिनट की ड्राइव पर है। दिल्ली का आईटी बाजार नेहरू प्लेस 25 मिनट की ड्राइव पर जबिक अक्षरधाम मंदिर 10 मिनट की ड्राइव पर स्थित है। कॉलोनी से नज़दीकी मेट्रो स्टेशन नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी है जो कि सिर्फ 2 मिनट की ड्राइव पर है। इस कॉलोनी से थोड़ी ही दूरी पर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का गाजियाबाद स्टेशन है। भारतीय रेल का गाजियाबाद रेलवे स्टेशन भी इस प्रोजेक्ट से महज कुछ ही किलोमीटर दूर है। इसके अलावा, यह प्रोजेक्ट आईजीआई एयरपोर्ट और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

नवरात्रे में खुल गया है रजिस्ट्रेशन


इस प्रोजेक्ट में रजिस्ट्रेशन या बुकिंग नवरात्रे के पहले दिन यानी 3 अक्टूबर से खुल चुकी है। इसमें आप 18 नवंबर 2024 तक रिजस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ईडब्ल्यूएस श्रेणी में रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म के साथ 25 हजार रुपये जमा कराने होंगे। यदि एलआईजी श्रेणी में रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो आपको 60 हजार रुपये जमा करना होगा।

कहां मिलेगा रजिस्ट्रेशन फॉर्म


इस प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन फॉर्म सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रुप के ऑफिस से लिया जा सकता है। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक की गाजियाबाद और एनसीआर स्थित चुनिंदा शाखाओं से भी यह फॉर्म लिया जा सकता है। यहां एक चीज ध्यान देने योग्य है, कि इस योजना में वहीं व्यक्ति फॉर्म भर सकेंगे, जिनके पास तहसीलदार के यहां से जारी वैलिड आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) हो। ईडब्ल्यूएस के लिए आमदनी की सीमा साल भर में तीन लाख रुपये है जबकि एलआईजी के लिए आमदनी की सीमा साल में छह लाख रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.