'सांप-सीढ़ी वाले खेल में मुझे कैसे भूल गए' बीजेपी नेताओं के इस 'दर्द' पर क्या कभी लगेगा मलहम?

Updated on 13-10-2025 12:33 PM
जयपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ का दर्द एक बार फिर छलक पड़ा। रविवार को बीजेपी नेता सतीश पूनिया की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन में राठौड़ ने कहा कि राजनीति सांप-सीढ़ी का खेल है और इस खेल में उन्हें और सतीश पूनिया को सांप ने डस लिया। राठौड़ के इस व्यक्तव्य पर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी तंज कस दिया। राठौड़ ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पर भी डसने की टिप्पणी कर दी। कांग्रेस नेता टीकाराम जूली भी कमेंट करने से पीछे नहीं रहे।


जानिए क्यों छलका राठौड़ का दर्द

राजेंद्र राठौड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे लगातार सात बार विधायक रह चुके हैं लेकिन गत विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राठौड़ पहली बार वर्ष 1990 में वे जनता दल के टिकट पर विधायक बने थे। बाद में लगातार छह बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते। छह बार चूरू और एक बार तारानगर से विधायक रहे। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र राठौड़ हार गए। बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी आमेर सीट से वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। राठौड़ और पूनिया दोनों मुख्यमंत्री के दावेदार थे लेकिन विधानसभा चुनाव हारने पर वे इस दौड़ से बाहर हो गए। इसलिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष का दर्द बार-बार छलक पड़ता है।

प्रदेशाध्यक्ष ने हंसते हुए कह दी बड़ी बात

राजेंद्र राठौड़ की ओर से खुद को और पूनिया को सांप द्वारा डसने की बात कहने पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी हंसते हुए बड़ी बात कह दी। मदन राठौड़ ने कहा कि राजनीति के सांप-सीढ़ी वाले खेल में आप लोग मुझे कैसे भूल गए। मुझे भी शायद आप दोनों (राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया) ने ही डसा होगा। उन्होंने कहा कि वे 2003 में विधायक बने थे लेकिन 2008 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। शायद आपने (राजेंद्र राठौड़) ही मुझे डसा होगा। वर्ष 2013 के चुनाव में पार्टी के टिकट पर फिर से विधायक बना लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में सतीश पूनिया जी ने डस दिया होगा क्योंकि फिर से मेरा टिकट काट दिया गया था। मदन राठौड़ ने कहा कि राजनीति में यह खेल कोई नया नहीं है। चलता रहता है लेकिन कांग्रेस के टीकाराम जूली अभी तक इस सांप से बचे हुए हैं।

विधानसभा होती तो मैं पूछता कि सांप कौन हैं - जूली

भाजपा नेताओं के सांप-सीढ़ी वाले बयान पर कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने भी कमेंट कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में जो सांप-सीढ़ी का खेल चल रहा है। उसके पीछे बड़ा गहरा राज है। बीजेपी के नेताओं के संबोधन से यह स्पष्ट होता है कि उनके यहां अंदर ही अंदर कुछ मामला चल रहा है। जूली ने कहा कि अगर यह बातें विधानसभा में होती तो वे यह पूछने पर अड़ जाते कि सांप-सीढ़ी के खेल का वो सांप कौन है जो इन्हें डस रहा है। चूंकि यह कार्यक्रम पूनिया की पुस्तक के विमोचन का है। ऐसे में भाजपा के अंदरूनी राज को बाहर निकालने की जिद नहीं करूंगा।

'अग्निपथ नहीं जनपथ' पुस्तक का विमोचन

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक पुस्तक लिखी है। पुस्तक का नाम है 'अग्निपथ नहीं जनपथ'। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने इस पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, मदन राठौड़, राजेंद्र राठौड़, टीकाराम जूली सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं के साथ ब्यूरोक्रेसी के कई अफसर भी मौजूद थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.