1,000 रुपये में कैसे कटेगा बुढ़ापा? अटल पेंशन में न्यूनतम कैटिगरी चुन रहे ज्यादातर लोग, सरकार ने जताई चिंता

Updated on 21-05-2026 12:41 PM
नई दिल्ली: अटल पेंशन योजना (APY) के ज्यादातर ग्राहकों द्वारा सिर्फ 1,000 रुपये वाली न्यूनतम पेंशन कैटिगरी चुनने पर सरकार ने चिंता जताई है। फाइनैंशल सर्विसेज सेक्रेटरी एम. नागराजू ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों से अपील की है कि वे लोगों को उनकी आमदनी बढ़ने के साथ-साथ बड़ी पेंशन वाली कैटिगरी में जाने के लिए प्रेरित करें। अटल पेंशन योजना में अब तक कुल 9 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। सिर्फ वित्त वर्ष 2025-26 में ही रेकॉर्ड 1.35 करोड़ नए ग्राहक इस योजना में शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2015 को इस योजना को लॉन्च किया था।

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के मुताबिक अटल पेंशन योजना में 87 फीसदी लोगों ने मिनिमम 1,000 रुपये वाले विकल्प को चुना है जबकि केवल 8 फीसदी लोगों ने 5,000 रुपये वाली कैटिगरी को चुना है। नौ करोड़ सब्सक्राइबर्स में से 7.94 करोड़ ने 1000 रुपये का विकल्प चुना है और 70 लाख 5,000 रुपये वाली कैटिगरी में हैं। 2,000 रुपये वाली श्रेणी में 26 लाख, 3,000 रुपये में 12 लाख और 4,000 रुपये वाली कैटिगरी में 458,698 सब्सक्राइबर हैं।

भविष्य की जरूरत

PFRDA द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नागराजू ने कहा, 'यह खुशी की बात है कि लोग बढ़-चढ़कर इस योजना से जुड़ रहे हैं, लेकिन एक बड़ी चिंता यह है कि ज्यादातर लोग सिर्फ 1,000 रुपये महीने वाली पेंशन का विकल्प चुन रहे हैं। जब हम अपने नामांकन आंकड़ों का जश्न मनाते हैं, तो हमें खुद से पूछना चाहिए: क्या 20 या 30 साल बाद 1,000 रुपये प्रति माह हमारे अंशधारकों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करेगा?'नागराजू ने कहा कि एक श्रेणी में इतने लोगों का होना दर्शाता है कि नामांकन के समय हमारी परामर्श प्रक्रिया को और मजबूत करने की आवश्यकता है। हमारे बैंकिंग भागीदारों को ग्राहकों को सक्रिय रूप से मार्गदर्शन करना चाहिए ताकि वे एक ऐसा उपयुक्त विकल्प चुन सकें जो वास्तव में उनकी भविष्य की जरूरतों एवं वर्तमान सामर्थ्य को दर्शाता हो। इसे सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए कुछ ऐसे क्षेत्रों का उल्लेख किया जो एपीवाई ग्राहकों को जोड़ने में मदद करते हैं।

बढ़ सकती है पेंशन की राशि?

इस मौके पर PFRDA के चेयरमैन एस. रमण ने बताया कि सरकार इस योजना पर दोबारा विचार कर सकती है कि क्या भविष्य में पेंशन की रकम बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों से फीडबैक मिला है कि आज से 15-20 साल बाद 5,000 रुपये की अधिकतम पेंशन भी कम पड़ सकती है। इस बारे में सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट दी जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्‍ली: सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अंडमान ऑफशोर बेसिन में एक नई नेचुरल गैस की खोज की है। यह ऐसे समय में हुआ है जब कच्चे तेल की…
 06 June 2026
नई दिल्‍ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ किया है कि रूस चाहता है कि मिडिल ईस्‍ट में जारी संघर्ष जल्द से जल्द खत्म हो। उन्होंने उन अटकलों को खारिज…
 06 June 2026
नई दिल्ली: टाटा ट्रस्ट्स ने याचिकाकर्ता सुरेश तुलसीराम पाटिलखेड़े और उनकी वकील कात्यायनी अग्रवाल के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कदम उठाया है। ट्रस्ट ने दोनों को कानूनी नोटिस भेजकर 37…
 06 June 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियों भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) को उनके खराब वित्तीय प्रदर्शन को लेकर…
 05 June 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला लेकिन रेपो रेट पर आरबीआई की घोषणा के बाद यह निगेटिव हो गया। आरबीआई ने ग्रोथ रेट का अनुमान घटाया है…
 05 June 2026
नई दिल्ली: दुनियाभर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये के दबाव के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) ने ब्याज दरों यानी रेपो रेट की घोषणा कर दी है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज शुक्रवार को इसकी…
 05 June 2026
नई दिल्ली: देश में चांदी का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाली कंपनी हिंदु्स्तान जिंक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकार…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भारतीय पूंजी बाजार में आज एक अच्छा आईपीओ खुला है। इसे अच्छा आईपीओ इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम…
Advt.