इस दिवाली कैसे पीएंगे बीयर, इस चीज की भयंकर कमी से जूझ रही है इंडस्ट्री

Updated on 13-10-2025 01:12 PM
नई दिल्ली: इस साल मौसम ने अजब-गजब रूप दिखाया है। दशहरे में कई जगह रावण जल कर नहीं बल्कि गल कर मरे। क्योंकि दशहरे की शाम में भीषण बारिश हुई। इसके बाद भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अक्टूबर का आधा महीना बीतने को है, लेकिन अभी तक पंखे से छुटकारा नहीं मिला है। ऐसी उमर भरी गर्मी में लोग गला तर करने के लिए बीयर भी खोजते हैं। लेकिन भारत का घरेलू बीयर उद्योग एल्यूमीनियम कैन की गंभीर कमी का सामना कर रहा है। इसकी वजह सरकार का आदेश है।

क्या हुआ है डेवलपमेंट

ब्रूअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के महानिदेशक विनोद गिरी के मुताबिक क्वालिटी कंट्रोल आर्डर (QCO) के माध्यम से सरकार ने एल्युमीनियम कैन को बीआईएस सर्टिफिकेशन के दायरे में ला दिया है। यह फैसला एक अप्रैल, 2025 से लागू हो गया है। इस आदेश के चलते देश में बीयर के साथ-साथ अन्य पेय पैकेजिंग उद्योग के लिए अल्पकालिक आपूर्ति की समस्याएं पैदा हुई हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में जितनी बीयर बिकती है, उसमें से 85 फीसदी कैन वाली बीयर ही होती है। बोतल में बंद बीयर की हिस्सेदारी महज 15 फीसदी है।

कैन बनाने वालों ने हाथ खड़े किए

देश में एल्युमीनियम कैन के प्रमुख सप्लायर बॉल बेवरेज पैकेजिंग इंडिया और कैन-पैक इंडिया, भारत में अपनी विनिर्माण इकाइयों में अधिकतम घरेलू क्षमता तक पहले ही पहुंच चुकी हैं। इन कंपनियों का कहना है कि वे कम से कम 6-12 महीनों तक आपूर्ति नहीं बढ़ा पाएंगी, जब तक कि नई प्रोडक्शन लाइन नहीं जुड़ जाती। पहले कैन की आपूर्ति विदेशी सप्लायरों से हो जाती थी।

आयात में है दिक्कत

क्यूसीओ के जारी हो जाने के कारण भारतीय बीयर उद्योग विदेशी विक्रेताओं से बीयर के कैन आयात भी नहीं कर सकता। क्योंकि आयात तभी होगा, जबकि विदेशी सप्लायर भारतीय मानक ब्यूरो से बीआईएस सर्टिफेशन प्राप्त कर ले। उद्योग जगत के जानकार बताते हैं कि बीआईएस सर्टिफिकेशन लेने में महीनों लग जाते हैं। बीएआई ने सरकार से क्यूसीओ मानदंडों में कुछ ढील देने की मांग की है।

सरकार को भी हो सकता है नुकसान

उद्योग का मानना है कि यदि इस कैन सप्लाई की कमी को दूर नहीं किया गया, तो यह न केवल बीयर की उपलब्धता को प्रभावित करेगा, बल्कि सरकार के राजस्व पर भी नकारात्मक प्रभाव डालेगा। एक अनुमान है कि बीयर कैन की कमी से जो साल में 12 से 13 करोड़ यूनिट कैन की बिक्री प्रभावित होगी। उससे सरकार का भी करीब 1,300 करोड़ रुपये का रेवेन्यू घट सकता है। इसलिए बीएआई ने सरकार से इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने और अल्पकालिक समाधान प्रदान करने का अनुरोध किया है। नियामक छूट से आयातित कैन की आपूर्ति को सुचारू बनाने में मदद मिल सकती है, जिससे घरेलू बीयर उद्योग को अपनी विकास गति बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

मांग रहे हैं अल्पकालिक छूट

बीएआई सरकार से 'अल्पकालिक नियामक छूट' मांग रहा है। इसका उद्देश्य इस संक्रमणकालीन अवधि के दौरान आपूर्ति की बाधाओं को दूर करना है। यह छूट आयातित कैन को बिना किसी अतिरिक्त बाधा के बाजार में प्रवेश करने की अनुमति दे सकती है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया देती है और क्या वह बीयर उद्योग की चिंताओं को दूर करने के लिए कोई कदम उठाती है। इस मुद्दे का समाधान न केवल बीयर उद्योग के लिए, बल्कि व्यापक अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.