शराब दुकान हटाने सैकड़ों महिलाओं ने घेरा आबकारी दफ्तर:भिलाई में भीड़ देख भागे आबकारी अधिकारी

Updated on 03-08-2024 12:16 PM

दुर्ग ​​​​​​​जिले के भिलाई में खुर्सीपार इलाके के सैकड़ों महिलाओं ने शराब भट्ठी हटाने के लिए शुक्रवार को जिला आबकारी कार्यालय का घेराव कर दिया। महिलाओं का गुस्सा देख आबकारी अधिकारी दफ्तर से चले गए। बाद में दूसरे अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनीं।

महिलाओं ने कहा कि, खुर्सीपार में फोरलेन से लगी सर्विस रोड पर जोन-4 के वार्ड क्रमांक-51 शहीद वीर नारायण नगर में शराब दुकान खुलने से माहौल खराब हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक सड़क किनारे शराबी बैठकर शराब पीते हैं।

आपसे में विवाद कर गाली-गलौज करते हैं। वहां से निकले वाली लड़कियों और महिलाओं को अश्लील इशारे कर छेड़छाड़ करते हैं। जिससे डर के चलते वो बाहर निकलने से डरती हैं।

शराब भट्ठी हटाने या दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग

महिलाओं ने बताया कि, उनके घरों में छोटे-छोटे बच्चे हैं। स्कूल आते-जाते समय शराबियों की गाली-गलौज सुनते हैं। इससे उनके दिमाग में गलत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि इस शराब भट्ठी को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए या फिर बंद कर दिया जाए। महिलाओं ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि इसे बंद नहीं किया गया तो वो लोग बड़ा आंदोलन करेंगे।

अधिकारियों को नहीं निकलने दिया बाहर

सैकड़ों महिलाएं जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय के बाहर खड़ी होकर दारू भट्ठी बंद करो के नारे लगाती रहीं। महिलाओं के आक्रोश को देखकर सहायक आबकारी अधिकारी वहां से निकल गए और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को उनकी शिकायत सुनने को कहा।

इसके बाद महिलाओं ने करीब एक घंटे तक आबकारी कार्यालय को घेरे रखा और किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को कार्यालय से तब तक बाहर नहीं निकलने दिया, जब तक उन्होंने उनकी समस्याएं नहीं सुनीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.