हुंडई ने पहली बार किसी भारतीय को सौंपी कमान, कौन है कोरियाई कंपनी के खेवनहार तरुण गर्ग?

Updated on 15-10-2025 12:59 PM
नई दिल्ली: दिग्गज ऑटो कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने तरुण गर्ग को अगला एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। यह पहला मौका है जब कंपनी ने किसी भारतीय को यह कमान सौंपी है। उनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2026 से शुरू होगा। गर्ग को ऑटो इंडस्ट्री में 32 साल का लंबा अनुभव है। अभी वह कंपनी के पूर्णकालिक डायरेक्टर और सीओओ हैं। वह उनसू किम की जगह लेंगे जो दक्षिण कोरिया में मूल कंपनी हुंडई मोटर कंपनी में स्ट्रैटजिक रोल में लौट रहे हैं। HMIL की स्थापना 29 साल पहले की गई थी और यह देश की टॉप कार कंपनियों में शामिल है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि गर्ग को सेल्स, मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, प्रोडक्ट स्ट्रैटजी और ब्रांड कम्युनिकेशन का लंबा अनुभव है। पिछले दो साल से वह ग्लोबल मैनेजमेंट के साथ करीबी से जुड़े थे। उनकी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हुंडई मोटर के प्रेसिडेंट और सीईओ होजे मुनोज ने कहा कि तरुण एचएमआईएल के करीब तीन दशक के इतिहास में कंपनी को लीड करने वाले पहले भारतीय बने हैं। उनके सीओओ रहते कंपनी ने रेकॉर्ड सेल्स दर्ज की, रेकॉर्ड प्रॉफिट कमाया और देश का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आई।

कंपनी का शेयर

उनसू किम ने कहा कि उन्होंने कई साल तक गर्ग के साथ काम किया है और वह उनकी क्षमताओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है। कंपनी का शेयर आज तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। बीएसई पर यह 1.15 फीसदी तेजी के साथ 2439.20 रुपये पर है। इसका 52 हफ्ते का टॉप 2,889.65 रुपये और लो 1,542.95 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.