'पता नहीं था उनके बिना कैसे जी पाऊंगी', स्‍टेज पर भावुक हुईं Hema Malini, धर्मेंद्र को यादकर छलके नैन

Updated on 01-05-2026 12:54 PM
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो इस वीडियो में बताती दिख रही हैं कि वह एक्टर को कितना याद करती हैं।

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन पिछले साल नवंबर में हुआ। उनकी फैमिली उनके चले जाने के ग़म से उबर नहीं पा रही। जब भी परिवार के किसी सदस्य ने उनके बारे में बात की है वे हमेशा बेहद भावुक नजर आए हैं। चाहे वो हेमा मालिनी हों या उनके बेटे सनी देओल या फिर बॉबी देओल हों। इतना ही नहीं, उनके फैन्स के दिलों में एक गहरा खालीपन है, जो उनकी यादगार फिल्मों के जरिए उन्हें याद करते रहते हैं।

धर्मेंद्र के लिए बोलीं हेमा मालिनी

हाल ही में एक कार्यक्रम के एक वीडियो में 'ड्रीम गर्ल' एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा, 'उनका सफर जुनून, समर्पण और दर्शकों के लिए अपार प्रेम से भरा था। वो हमेशा यही कहते हैं कि फिल्म दिल से जुड़ने का जरिया है। उन्हें फिल्मों और कैमरे से बेहद लगाव था। उनकी लाइफ पार्टनर के रूप में मैंने देखा कि उनमें कितना जुनून था। उन्होंने अपने व्यवहार से लाखों लोगों के दिलों को छुआ है।'

'मुझे नहीं पता था कि मैं उनके बिना जीवन कैसे जी पाऊंगी'

एक्ट्रेस ने कहा, 'उन्होंने एक एक्टर, एक दोस्त, एक पिता के रूप में कई लोगों को यहां तक कि युवाओं को भी प्रेरित किया है। वो एक महान व्यक्ति थे और मुझे उनके साथ रहने का सौभाग्य मिला। मुझे उनकी बहुत याद आती है। मुझे नहीं पता था कि मैं उनके बिना जीवन कैसे जी पाऊंगी, लेकिन ये एक अलग बात है।'

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर रिएक्शन दिया

इससे पहले, एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र के निधन के बाद मिले पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने एएनआई से बातचीत में बताया था, 'इससे हमें बहुत खुशी हुई है, पूरा देश खुश है।'

हेमा मालिनी बोलीं- उनका ये सम्मान लंबे समय से ड्यू था

उन्होंने कहा था, 'अगर यह पहले मिला होता तो धर्मेंद्र जी बेहद खुश होते और उन्हें देखकर उनके फैन्स और भी अधिक खुश होते।' एक अन्य बयान में हेमा मालिनी ने कहा कि उनका ये सम्मान लंबे समय से ड्यू था। उन्होंने कहा, 'मुझे इसे लेकर गर्व है कि सरकार ने धरम जी के फिल्म जगत में उनके योगदान को मानते देते हुए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।' उन्होंने एक्टर की विरासत को स्वीकार करने के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
आदित्य धर की 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर एक डाइनमाइट बनकर उभरी, जिसने न सिर्फ कमाई के रिकॉर्ड बनाए, बल्कि कई बड़ी फिल्मों के 'परखच्चे उड़ा…
 06 June 2026
राम चरण की 'पेद्दी' ने जहां दो दिनों में वर्ल्‍डवाइड ₹150.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं फिल्‍म में जाह्नवी कपूर के किरदार को जिस तरह दिखाया गया…
 06 June 2026
'भाबीजी घर पर हैं!' एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे झूठे आरोपों के कबूलनामे पर अब बुरी फंसती नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे ने हाल ही खुलासा किया था कि उन्होंने 2016…
 05 June 2026
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इस वक्त बहुत गुस्से में हैं। हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वालीं देवोलीना ने अब छात्रों के लिए आवाज उठाई है। देश में लगातार…
 05 June 2026
एक प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठे यौन उत्पीड़न केस के खुलासे पर अब शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच युद्ध छिड़ गया है। दोनों नाम लिए बिना एक-दूसरे के खिलाफ…
 05 June 2026
सीआरई मैट्रिक्स के शेयर किए गए पेपर्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी में दो फ्लैट्स कुल 7.1 करोड़ रुपये में बेचे…
 05 June 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन भले ही इस वक्त फिल्मों में कम काम रहे हों, पर वह ब्लॉग और X पर नियम से एक्टिव रहते हैं और अपने विचार साझा करते हैं।…
 03 June 2026
एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने 9 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया था और अभी तक वह 300 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। हालांकि, करियर…
 03 June 2026
'डॉन 3' से रणवीर सिंह के अचानक बाहर निकलने को लेकर चल रहा विवाद अब थमता दिख रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर के खिलाफ…
Advt.