मेरा एक ही लक्ष्य... रूसी राष्ट्रपति के सामने पीएम मोदी ने बता दिया अपना एजेंडा, दोस्त पुतिन हुए फैन
Updated on
09-07-2024 01:40 PM
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार रात को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपने सरकारी आवास ‘नोवो-ओगरियोवो’ पर एक ‘निजी मुलाकात’ के तहत स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने देश की प्रगति के वास्ते किए गए कार्यों के लिए मोदी की प्रशंसा की। सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आवास पर अनौपचारिक बैठक के दौरान पुतिन ने मोदी से कहा, 'मैं आपको दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई देना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि आपके कई वर्षों के काम का नतीजा है।' रूस के राष्ट्रपति ने कहा, 'आपके अपने विचार हैं। आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं, जो भारत और भारतीय लोगों के हित में परिणाम प्राप्त करने में सक्षम हैं।'
'पीएम मोदी का जीवन सेवा में समर्पित'
पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन अपने लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया है और लोग इसे महसूस कर सकते हैं। मॉस्को के बाहर सरकारी आवास पर चाय के दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच अनौपचारिक बैठक के दौरान मोदी ने अपने देश में हुए हालिया चुनावों को याद करते हुए कहा कि भारत के लोगों ने उन्हें मातृभूमि की सेवा करने का मौका दिया है। इस पर, पुतिन ने कहा, 'आपने अपना पूरा जीवन भारतीय लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया है और वे इसे महसूस कर सकते हैं।'
पीएम मोदी ने बताया अपना लक्ष्य
तास की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, 'आप सही कह रहे हैं, मेरा एक ही लक्ष्य है - मेरा देश और इसकी जनता।' प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में नोवो-ओगरियोवो में उनकी मेजबानी के लिए राष्ट्रपति पुतिन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'हमारी कल होने वाली वार्ता का भी बेसब्री से इंतजार है, जो निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने में अहम साबित होगी।' इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'यह दो करीबी मित्रों और विश्वसनीय साझेदारों की बैठक थी।' दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए मंत्रालय ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ‘निजी मुलाकात’ के लिए नोवो-ओगरियोवो स्थित अपने सरकारी आवास पर स्वागत किया।' इसने कहा कि यह दोनों नेताओं के लिए भारत-रूस मैत्री का जश्न मनाने का अवसर है।
यूक्रेन युद्ध के बाद पहली यात्रा
यूक्रेन पर मॉस्को का आक्रमण शुरू होने के बाद रूस की पहली यात्रा के तहत यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मंगलवार को शिखर वार्ता करेंगे। इस यात्रा को व्यापक भू-राजनीतिक संदर्भ और संकेत के रूप में देखा जा रहा है। मॉस्को पहुंचने के तुरंत बाद मोदी ने कहा कि वह भविष्य के क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए उत्सुक हैं और भारत और रूस के बीच मजबूत संबंधों से 'हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा।' प्रधानमंत्री ने अपने प्रस्थान वक्तव्य में कहा कि भारत शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र के लिए 'सहायक भूमिका' निभाना चाहता है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…