'मुझे मुसलमानों से प्यार है', ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर विवाद पर कहा- मुझे मेरी 25 साल की तपस्या का फल मिला
Updated on
31-05-2025 02:49 PM
बॉलीवुड छोड़ चुकीं ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी थीं। इसके बाद काफी विवाद हुआ था। उन्होंने फिर इस्तीफा भी दे दिया था। अब उन्होंने इस पूरे वाकये पर बात की है। उन्होंने इस विवाद पर बात की है। उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें उनकी 25 साल की तपस्या का फल दिया तो इस कारण वह महामंडलेश्वर बनीं।
ममता कुलकर्णी ने न्यूज एजेंसी ANI से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'उस कुंभ में मेरे लिए महामंडलेश्वर बनना, भगवान के हाथों में था, जो 140 सालों में सबसे पवित्र अवसर था। भगवान ने मुझे मेरी 25 साल की तपस्या का फल दिया। तो, ऐसा हुआ।' एक्ट्रेस ने आध्यात्मिक सफर शुरू करने के लिए अपना सांसारिक जीवन त्याग दिया था। उन्होंने एक नया नाम अपनाया, जो था- श्री यमई ममता नंदगिरी। 24 जनवरी को वह महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनीं थीं।
ममता कुलकर्णी नहीं बनेंगी नेता
ममता कुलकर्णी ने इस दौरान बताया कि राजनीति में आने की उनकी कोई प्लानिंग नहीं है। कल्कि धाम से जुड़ी एक्ट्रेस ने कहा, 'कल्कि विष्णु जी के 10वें अवतार माने जाते हैं। मुझे एक शिलान्यास के लिए आमंत्रित किया गया है और यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने 25 साल ध्यान और तप किया है और इस पुण्य कर्म के लिए मेरा चयन हुआ है। सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार ही मुझे आगे करते रहना है।'
ममता कुलकर्णी को मुसलमानों से प्यार है
ममता कुलकर्णी ने कहा, 'अब भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो भगवान को नहीं मानते हैं। वे लोग कहते हैं कि भगवान का अस्तित्व ही नहीं है और अगर है तो कहां है? दुनिया में इतनी सारी चीजें हो रही हैं तो ईश्वर कहां है? यह सोचना गलत है। मुसलमानों ने मुझे काफी प्यार दिया है और साधना के दौरान मैंने काफी समय दुबई में बिताया, जहां मुझे काफी शांति मिली। मुझे मुसलमानों से प्यार है, लेकिन आतंकवाद से प्यार नहीं है। मैं बता दूं कि आतंकवादी बस एक आतंकवादी होता है, वह न किसी का शहर होता है, न किसी का पिता, पुत्र और न ही किसी का रिश्तेदार हो सकता है।'
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…