'मुझे बाहर जाने की इजाजत नहीं थी', कुमार सानू पर रीटा ने हाउस अरेस्ट का लगाया आरोप, कहा- खाने को नहीं देते थे

Updated on 22-09-2025 04:00 PM
कुमार सानू की पहली पत्नी रीटा भट्टाचार्य ने 32 साल बाद चुप्पी तोड़ी है। अपने ऊपर हुए कथित अत्याचार के बारे में खुलासा किया है। वह तीन बच्चों की मां हैं और अकेले उन्होंने उनकी परवरिश की है। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें हाउस अरेस्ट करके रखा जाता था। उन्हें गेट के बाहर दाने की इजाजत नहीं होती थी। इतना हैरस किया जाता था कि खाने की चीजें भी लॉक करके रखी जाती थीं। सिंगर के बारे में दावा किया कि उन्होंने बच्चों का दूध तक बंद करवा दिया था।

रीटा भट्टाचार्य ने 'फिल्म विंडो' से बातचीत में बताया, 'कुमार सानू ने हमें, जान को सबको ब्लॉक करके रखा। इनका जब अफेयर के बारे में फिर से बातें होने लगीं तो मैंने सानू से कहा कि वह इस बारे में बात न करें तो उन्होंने मुझे ब्लॉक कर दिया। उन्हें तो अच्छा लगता है अगर उनके बारे में अच्छी या बुरी बातें होती है।'

रीटा का दावा- घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी

हाउस अरेस्ट के बारे में रीटा ने खुलासा किया, 'मैं दो बच्चों की मां थी, मैंने कभी अलग होने का नहीं सोचा। मैं कभी गेट के बाहर नहीं गई। मुझे गेट के बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। कुमार सानू की जो लाइफ थी, उसमें ब्रीच करना अलाउड नहीं था। पार्लर जाना अलाउड नहीं था। वैक्सीन करना अलाउड नहीं था। मुझे उनकी तरफ से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। वह बहुत इनसिक्योर थे। मैंने मेकअप, काजल तक लाइफ में नहीं देखा था। मैं ही हूं जिसने कुमार सानू को बनाया है।'

रीटा को नहीं देते थे खाना, ननद कहती- पेट में हिजड़ा है

रीटा ने बताया कि उन्हें हरैस किया जाता था। टॉर्चर किया जाता था, 'एक बार ये लोग कहीं घूमने गए थे तो उन्होंने किचन के सामान पर ताला लगाकर गए थे। तो मैंने सामने से वॉचमैन से बोलकर एक किलो चावल मंगाकर खाना बनाया था। वही बच्चे भी खिचड़ी खाए। इन लोगों ने मेरे बच्चों का दूध बंध कर दिया था। मेरे बच्चे के फेरिक्स बंद कर दिया था। मेरे बच्चों के डॉक्टर को पैसा देने से मना कर दिया था। जब मैं जान के समय प्रेग्नेंट थी, तब इन लोगों ने मुझे कभी खाने नहीं दिया। मैं भूखी रहती थी। उल्टी हो जाती थी। वो मेरा खाना कंट्रोल करते थे। और एक बार कुछ ऐसा खिला दिया था कि मुझे लूज मोशन होने लगा था, जिसके बाद डॉक्टर को घर पर बुलाकर सलाइन दिया इन लोगों ने। उसने बहुत टॉर्चर किया है मुझे। कुमार सानू की बहन मुझे श्राप देती थी कि तेरे पेट में हिजड़ा है। ऐसा श्राप देती थी। और उसका भाई सानू बैठकर सुनता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.