बांग्लादेश जल्द लौटूंगी... शेख हसीना की लीक कॉल से मचा हड़कंप, देश वापसी के लिए पूर्व पीएम ने बताया प्लान

Updated on 13-09-2024 06:30 PM
ढाका: कोटा विरोधी आंदोलन के बाद बांग्लादेश छोड़कर भागने वाली पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना देश में वापसी कर सकती है। शेख हसीना की हाल ही में लीक हुई एक 10 मिनट की कथित फोन कॉल के बाद इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बांग्लादेश में कई सप्ताह तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद बीती 5 अगस्त को शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह ढाका से भागकर भारत आ गई थीं। वर्तमान में वह नई दिल्ली में अज्ञात स्थान पर रह रही हैं। हसीना के जाने के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन किया गया है, जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को मुख्य सलाहकार बनाया गया है।

अब एक लीक कॉल में शेख हसीना ने जल्द बांग्लादेश वापसी की बात कही है। हालांकि, लीक हुई फोन कॉल की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बांग्लादेश मीडिया आउटलेट ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, यह बातचीत कथित तौर पर शेख हसीना और तनवीर नाम के एक व्यक्ति के बीच हुई है। तनवीर को अमेरिका में अवामी लीग पार्टी का नेता बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, लीक कॉल में तनवीर ने शेख हसीना को बताया कि अवामी लीग के नेता बांग्लादेश में किस तरह की मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। कानूनी केस के चलते कई नेता अपने निर्वाचन क्षेत्रों से बाहर रह रहे हैं।

विदेशों में हसीना के लिए समर्थन


बातचीत के दौरान शेख हसीना ने नेताओं को आ रही चुनौतियों को माना और कहा कि वह खुद 113 मामलों में फंसी हुई हैं। उन्होंने तनवीर को भी आगाह किया कि अगर वह बांग्लादेश लौटते हैं तो उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। हसीना ने कहा कि 'हर किसी के खिलाफ हत्या का केस है।' लीक हुई कथित बातचीत में हसीना और विदेश में मौजूद उनके समर्थकों की रणनीति के बारे में भी पता चलता है। 

बांग्लादेश वापसी के करीब हूं- हसीना


बातचीत के दौरान तनवीर ने हसीना से पार्टी की खराब होती स्थिति के बारे में चिंता जाहिर की और कहा कि वह स्थानीय नेतृत्व को संगठित करने में मदद के लिए बांग्लादेश लौट सकते हैं। इस पर शेख हसीना ने उन्हें रोका और दूर रहकर ही समर्थन करने को कहा। हसीना ने पार्टी सदस्यों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे मामलों का हवाला दिया। कॉल के दौरान शेख हसीना ने बांग्लादेश वापसी पर भी बात की। अवामी लीग नेता ने कहा, 'मैं देश के बहुत करीब हूं। मैं बहुत दूर नहीं हूं। मैं जल्दी वापस लौटने के काफी करीब हूं।'

बांग्लादेश को लूटा जा रहा


इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर भी बात की। हसीना ने कहा कि देश फिर से गरीबी में जा रही है। उन्होंने मौजूदा शासन पर बैंकों को लूटने और आवश्यक सेवाओं को बंद करने का आरोप लगाया। अपने ऊपर भ्रष्टाचार के आरोपों पर हसीना ने बेकार बताया। उन्होंने कहा, 'इससे (आरोपों) कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर लोग मूर्ख हैं, तो मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकती।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.