भोपाल में IATO का राष्ट्रीय सम्मेलन आज होगा शुरू, देशभर के 1000 टूर ऑपरेटर्स, होटेलियर होंगे शामिल

Updated on 30-08-2024 12:00 PM
भोपाल। राजधानी में स्थित होटल ताज लेक फ्रंट में इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के 39वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 30 अगस्त से दो सितंबर तक किया जा रहा है। आज शाम छह बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। मप्र पर्यटन बोर्ड की सहयोग से आयोजित किए जा रहे इस चारदिवसीय सम्मेलन में देशभर के 1000 से ज्यादा टूर ऑपरेटर्स, ट्रेवल एजेंट और होटल संचालक समेत टूरिज्म से जुड़े प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

होंगे ये आयोजन

इंडियन एसोसिएशन आफ टूर ऑपरेटर्स राज्य के पर्यटन केंद्रों को प्रचारित करने और आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर केंद्रित नए पर्यटन सर्किट विकसित करने का मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन के दौरान 12 टूर संचालित किए जायेंगे, जिसमें टूर ऑपरेटर्स को प्रदेश के विभिन्न पर्यटन गंतव्यों का भ्रमण कराया जायेगा। टूर ऑपरेटर्स को प्रदेश के विभिन्न पर्यटन गंतव्यों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही एक सितंबर को वीआईपी रोड से रन फार रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म आयोजित की जाएगी।

यह है सम्मेलन का उद्देश्य

मप्र पर्यटन बोर्ड के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हर साल लाखों टूरिस्ट प्रदेश के आध्यात्मिक और धार्मिक स्थानों पर पहुंचते हैं। इनमें महाकाल मंदिर उज्जैन समेत दतिया, ओंकारेश्वर जैसे प्रमुख स्थान भी शामिल हैं। रीसर्जेंट इंडिया इनबाउंड थीम पर होने वाले इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वर्तमान पर्यटक आकर्षणों के बारे में जागरूकता को बढ़ाना और आईएटीओ के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनुभव आधारित पर्यटन और आफ-बीट गंतव्यों को प्रचारित करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.