बीजापुर में IED ब्लास्ट : CRPF कोबरा बटालियन के 2 जवान घायल

Updated on 16-12-2025 01:33 PM
बीजापुर । जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट हो गया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। यह घटना फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिल्लूर–कांडलापरती इलाके में हुई, जहां नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के बाद सुरक्षा बलों का संयुक्त दल सर्चिंग अभियान पर निकला था। इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। अभियान के दौरान जैसे ही जवान संवेदनशील इलाके में आगे बढ़ रहे थे, उसी समय नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए एक शक्तिशाली आईईडी में अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए।पुलिस अधिकारियों के अनुसार विस्फोट इतना तीव्र था कि आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि सुरक्षा बलों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए पूरे क्षेत्र को घेर लिया। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार मौके पर ही दिया गया, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। बेहतर और विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दोनों घायल जवानों को रायपुर भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवानों को मामूली चोटें आई हैं और वे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.