कमला हैरिस राष्ट्रपति बनीं तो एक विपक्षी को मंत्री बनाएंगी:यह ट्रम्प की पार्टी से होगा

Updated on 30-08-2024 01:59 PM

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद शुक्रवार (भारतीय समय के मुताबिक) को पहला TV इंटरव्यू दिया। उनका यह इंटरव्यू राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच डिबेट कराने वाली CNN की टीवी पत्रकार डाना बैश ने लिया।

हैरिस ने इंटरव्यू में कहा कि वे अपने परिवार के साथ पैनकेक बना रही थी और बेकन तल रही थी, तभी बाइडेन का फोन आया। बाइडेन ने उनसे कहा कि वो राष्ट्रपति की रेस से पीछे हट रहे हैं और उन्हें अपनी जगह लेने के लिए समर्थन दे रहे हैं।

कमला ने कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद भी किसी मुद्दे पर उनके विचार नहीं बदले हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे राष्ट्रपति बनती हैं तो अपनी कैबिनेट में विपक्षी पार्टी (रिपब्लिकन) के नेता को शामिल करेंगी। ऐसा करना अमेरिकी जनता के लिए अच्छा होगा।

ट्रम्प ने हाल ही में कमला हैरिस की नस्लीय पहचान को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि कमला हमेशा से खुद को भारत से जुड़ा हुआ बताती थीं, लेकिन अब वे अचानक से अश्वेत हो गई हैं। ऐसा वे वोट पाने के लिए कर रही हैं। कमला ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये वहीं घिसी-पिटी पुरानी बातें है। इसका कोई मतलब नहीं है।

5 पॉइंट में जानिए कमला हैरिस ने इंटरव्यू में क्या कहा-

1. गाजा युद्ध पर
इजराइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। हालांकि, इस जंग में कई निर्दोष फिलिस्तीनी मारे गए हैं। अब यह रुकनी चाहिए और बंधकों की आजादी के लिए दोनों (इजराइल-हमास) के बीच समझौता होना चाहिए।

2. जीतने के बाद पहले दिन क्या करेंगी
कमला ने कहा कि वे जीतीं तो पहले दिन से ही मिडिल क्लास की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए काम करेंगी। यह उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वे रोजमर्रा की चीजों को सस्ता करेंगी।

3. मंत्रिमंडल में एक रिपब्लिकन को नियुक्त करेंगी
कमला ने कहा कि अगर देश का विकास करना है तो सरकार में अलग-अलग विचार, अलग-अलग अनुभव रखने वाले लोगों का होना जरूरी है। उनके कैबिनेट में एक रिपब्लिकन सदस्य का होना अमेरिकी जनता के लिए फायदेमंद होगा।

4. अवैध इमीग्रेशन पर
कमला हैरिस ने 2019 में कहा था कि अवैध इमीग्रेशन को अपराध नहीं माना जाना चाहिए। इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी भी उनका रुख नहीं बदला है। हालांकि, उनका मानना है कि सीमा पार कर आने वाले आपराधिक लोगों को सजा मिलनी चाहिए।

5. जलवायु संकट पर
कमला ने साफ कर दिया कि वे फ्रैकिंग पर बैन नहीं लगाएंगी। फ्रैकिंग चट्टानों में दरार पैदा करके तेल और गैस निकालने की तकनीक है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि सरकार क्लीन एनर्जी में निवेश कर रही है। फ्रैकिंग पर बैन लगाए बिना वे पर्यावरण के लिए बेहतर कर सकती हैं। कमला ने 2020 के चुनाव में फ्रैकिंग पर बैन लगाने का समर्थन किया था।

ट्रम्प ने पूछा- ये इंटरव्यू लाइव क्यों नहीं है
डोनाल्ड ट्रम्प ने कमला हैरिस के इंटरव्यू को खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे 'बोरिंग' बताया। पूर्व राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर यह भी पूछा कि इंटरव्यू लाइव क्यों नहीं है? यह ऐसा इंटरव्यू है जिसे पहले टेप किया, एडिट किया गया और तब टेलीकास्ट हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनमें लाइव इंटरव्यू देने की हिम्मत नहीं है।

ट्रम्प ने कहा कि वे पहले से कहते आ रहे हैं कि कमला हैरिस इंटरव्यू तक नहीं दे सकतीं। उनके साथ इंटरव्यू में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार टिम वाल्ज भी हैं। कमला कठिन सवालों का जवाब खुद नहीं देंगी। उनके बदले उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जवाब देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.