पंजाब किंग्स नहीं तो सेंट लूसिया किंग्स ही सही, प्रीति जिंटा की टीम ने आखिरकार जीत ही ली ट्रॉफी

Updated on 07-10-2024 01:50 PM
गुयाना: प्रीति जिंटा आईपीएल में पंजाब किंग्स की को-ओनर हैं। उनकी टीम अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। सभी 17 सीजन खेलने के बाद भी टीम सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंची है। हालांकि आईपीएल में लगातार असफल होने की बीच प्रीति जिंटा के लिए खुशी की खबर आई है। उनकी मालिकाना हक वाली सेंट लूसिया किंग्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में किंग्स ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया।

लो-स्कोरिंग रहा सीपीएल फाइनल

कैरेबियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला लो-स्कोरिंग रहा। पहले बैटिंग करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 8 विकेट पर 138 रन बनाए। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी 9वें नंबर पर उतरे ड्वेन प्रेटोरियस ने खेली। 12 गेंदों पर उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 25 रन बनाए। टीम के सभी बल्लेबाजों को स्टार्ट मिला लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया। नूर अहमद ने सिर्फ 19 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।

किंग्स के 10 ओवर में थे सिर्फ 51 रन


फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली सेंट लूसिया किंग्स की शुरुआत भी खराब रही। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट पर 51 रन था। मैच फंस गया था लेकिन यहां से अनुभवी रोस्टन चेस ने आरोन जोंस के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। 50 गेंदों पर दोनों के बीच 88 रनों की साझेदारी हुई। चेस ने 22 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। अमेरिका के जोंस ने 31 गेंद पर 48 रन ठोक दिए। 19वें ओवर की पहली गेंद पर टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया।

छठी बार फाइनल हारी गुयाना


गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 7 बार कैरेबियन प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बनाई है। इसके बाद भी टीम एक बार ही विजेता बन सकी। उसे छठी बार खिताबी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। इससे पहेल 2013, 2014, 2016, 2018 और 2019 में टीम हारी थी। 2023 में टीम ने टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। वहीं सेंट लूसिया किंग्स 2020 औरर 2021 में फाइनल मुकाबला हार चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.