सिनेमा की दुनिया को बड़ा झटका, दिग्‍गज इटालियन एक्‍ट्रेस क्लाउडिया कार्डिनले का 87 साल की उम्र में निधन

Updated on 24-09-2025 03:27 PM
दिग्‍गज इटालियन एक्ट्रेस क्लाउडिया कार्डिनले का निधन हो गया है। 100 से अध‍िक फिल्‍मों और शोज में काम कर चुकीं एक्‍ट्रेस ने मंगलवार को 87 साल की उम्र में आख‍िरी सांस ली। क्लाउडिया 1960 और 1970 के दशक की सबसे मशहूर यूरोपियन एक्‍ट्रेस रही हैं। उन्‍हें 1963 में फेडेरिको फेलिनी की फिल्म '8½' से पॉपुलैरिटी मिली थी, जिसमें उनके साथ मार्सेलो मास्ट्रोयानी लीड रोल में थे।

'एएफपी' की रिपोर्ट के मुताबिक, क्‍लाउडिया का निधन फ्रांस के नेमूर शहर में हुआ, जहां उनके बच्चे भी साथ थे। उनके एजेंट लॉरेंट सैवरी ने न्‍यूज एजेंसी से मौत की पुष्‍ट‍ि की। क्लाउडिया ने अपना एक्‍ट‍िंग करियर 17 साल की उम्र में शुरू किया था, इससे पहले वह एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विनर भी रही थीं।

ट्यूनिशिया में पैदा हुई थीं क्‍लाउडिया कार्डिनले

ट्यूनिशिया में पैदा हुईं क्‍लाउडिया कार्डिनले के माता-पिता सिसिलियन थे। साल 1963 में '8½' की सफलता के बाद उन्होंने लुचीनो विस्कोंती की अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'द लेपर्ड' में एंजेलिका सेदार का किरदार निभाया और 1968 में सर्जियो लियोने की मशहूरफिल्म ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन दी वेस्ट’ में भी तारीफ बटोरी। इस फिल्‍म में उन्‍होंने एक एक्‍स-सेक्स वर्कर का रोल प्‍ले किया था।

फिल्मों से पहले स्कूल टीचर बनने वाली थीं क्‍लाउडिया

क्लाउडिया कार्डिनले ने साल 2002 में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेते वक्त कहा था, 'मैं फिल्में कर रही हूं, तो यह बस एक संयोग है। जब मुझसे पूछा गया था कि क्‍या मैं फिल्मों में आना चाहती हूं, तो मैंने इनकार किया था। मैं तो स्‍कूल टीचर बनने वाली थी।'

ब्रिजिट बार्डोट से होती थी क्लाउडिया कार्डिनले की तुलना

क्लाउडिया कार्डिनले की सफलता सोफिया लॉरेन की इंटरनेशनल पॉपुलैरिटी के बाद आई। उन्हें इटली की ओर से ब्रिजिट बार्डोट का जवाब माना जाने लगा। हालांकि उन्हें फ्रांसीसी एक्‍ट्रेस ब्रिजिट जितनी सफलता कभी नहीं मिली, फिर भी कार्डिनले को एक स्टार माना जाता था और उन्होंने यूरोप और हॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्‍ममेकर्स के साथ काम किया।जहां तक ब्रिजिट बार्डोट की बात है, तो वह फ्रेंच एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर थीं। उन्‍हें 1950 और 1960 के दशक में आइकन माना जाता था। वह खास तौर पर अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए जानी जाती थीं।

क्लाउडिया कार्डिनले ने कहा था- सिनेमा ने मुझे सबकुछ दिया

क्लाउडिया फिल्‍मों के बारे में अक्सर कहती थीं, ‘सिनेमा ने मुझे सबकुछ दिया। यह अद्भुत बात है कि मैं इतनी अलग-अलग जिंदगियां जी। मैंने पर्दे पर 150 से ज्यादा अलग-अलग महिलाओं की जिंदगी को जीने का काम किया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.