भोपाल में जीजा ने साले की हत्या की:पत्नी को भड़काने का शक था, मर्डर करने 40 किमी का सफर तय कर पहुंचा आरोपी

Updated on 15-12-2025 12:38 PM

भोपाल के गुनगा इलाके में रहने वाले युवक को उसके जीजा ने चाकू से चार वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना शनिवार रात 8 बजे की है। रविवार तड़के 4 बजे घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।आरोपी दो महीने से मायके में बैठी पत्नी को लेने पहुंचा था। पत्नी साथ जाने के लिए राजी नहीं थी, तब आरोपी और उसके ससुराल वालों के बीच बहस हो गई।

उसको शक था कि पत्नी का भाई उसका घर बिगाड़ रहा है। उसी की शय में पत्नी साथ चलने के लिए राजी नहीं है। इस घटनाक्रम के करीब सात घंटे बाद आरोपी ने साले के गले, पेट, जांघ और पांव में चार वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या कर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी कृष्णा ठाकुर के मुताबिक ग्राम खादमपुर में रहने वाला 22 वर्षीय अब्दुल उर्फ अब्दुल्ला खां ट्रक ड्राइवरी करता था। उसकी बहन का अपने पति भूरा खान से विवाद चल रहा है। आरोपी भूरा खान रातीबड़ के ग्राम डोबरा में रहता है। बीती रात जीजा-साले के बीच फोन पर कहासुनी हो गई थी। इससे गुस्सा होकर रात में भूरा खान अपने ससुराल पहुंचा और तलाश ने के पास में अपनी 407 में काम कर रहे अब्दुल पर अचानक हमला कर दिया।

साथियों ने बचाने का प्रयास तक नहीं किया

घटना के समय साले के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसे बचाया नहीं। घटना की खबर लगते ही परिजन घायल साले को लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां कुछ देर चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रविवार की दोपहर को पीएम के बाद पुलिस ने बॉडी परिजनों को सौंप दी है। अब पुलिस आरोपी जीजा की तलाश में छापेमार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी जीजा को पकड़ लिया जाएगा।

बहस के बाद हमला करने आया

आरोपी शनिवार की दोपहर को ससुराल पहुंचा था। यहां पत्नी पर साथ चलने के लिए दबाव बना रहा था। परिजनों ने उसे पत्नी को साथ नहीं ले जाने दिया। तब आरोपी ने अपशब्द कहना शुरू कर दिए। इससे नाराज अब्दुल ने भी जीजा से बदसलूकी की। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी अपने गांव ग्राम डोबरा पहुंचा, वहां से चाकू सहित करीब 40 किलोमीटर सात घंटे बाद लौटा और तलाश कर साले को मौत के घाट उतार दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.