भोपाल में नोटिस लेकर 90 हजार के ज्यादा मतदाताओं के घर-घर पहुंच रहें BLO, इन्हें देना होगा नागरिकता का प्रूफ

Updated on 31-12-2025 11:01 AM

भोपाल: जिले में (विशेष गहन पुनरीक्षण) एसआईआर के दौरान आपकी पत्नियों और उनके स्वजनों का रिकॉर्ड 2003 की मतदाता सूची में मिल गया था, लेकिन आप दोनों भाईयों व आपके स्वजनों का रिकॉर्ड नहीं मिला है। ऐसे में अब आपको अपनी नागरिकता का प्रमाण पेश करना होगा, जिसके लिए निर्वाचन शाखा द्वारा जारी यह नोटिस दिया जा रहा है।

यह बात उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 16 की बीएलओ उजमा इकबाल ने मंगलवार शाम पांच बजे नोटिस देते हुए मतदाताओं से कही। इसी तरह विभिन्न मतदान केंद्र के बीएलओ ने नो मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं को नोटिस देते हुए सुनवाई की तारीख देते हुए दस्तावेज सहित पेश होने के लिए कहा है।लाइव एक- उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 16 की बीएलओ उजमा इकबाल ने खानूगांव में रहने वाले मनोज सिंह गौतम और राहुल गौतम को नोटिस दिए। उनको सुनवाई के लिए छह जनवरी का समय दिया गया है।उन्होंने 10वीं की मार्कशीट होने का दावा किया है, जिसके साथ वह नोटिस का जवाब देंगे।

लाइव दो - उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 15 के बीएलओ सैय्यद आसिफ अली ने खानू गांव में रहने वाले नफीस उर्र रहमान को शाम साढ़े पांच बजे नोटिस देते हुए बताया कि उनका नाम व किसी भी स्वजन का 2003 की सूची में नहीं मिला है।ऐसे में यह नोटिस दिया जा रहा है वह पांच जनवरी को दस्तावेज के साथ सुनवाई के लिए वार्ड कार्यालय में पेश होंगे।

लाइव तीन - उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 20 के बीएलओ राजकुमार टिकले कोहेफिजा पहुंचे, जहां उन्होंने मतदाता दीपाली चिंचोलकर और उनके पति को नोटिस दिए।उन्होंने बताया कि दोनों का रिकार्ड 2003 की सूची में नहीं है ऐसे में इनको सात जनवरी सुनवाई की तारीख दी गई है।

92 हजार 16 नोटिस हुए जारी, बीएलओ कर रहे वितरित

उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि सात विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 16 हजार 925 मतदाताओं को नो मैपिंग श्रेणी में रखा गया है।अब तक 92 हजार 16 मतदाताओं के नोटिस जारी किए जा चुके हैं,जिनको बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वितरित किया जा रहा है।

इनकी सुनवाई विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम, तहसील न्यायालय, नगर निगम के वार्ड कार्यालयों में करीब 90 अधिकारी की मौजूदगी में होगी। सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) नियुक्त किया गया है।

13 हजार मतदाताओं ने नाम जोड़ने जमा किए छह नंबर फार्म

एसआईआर के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम भी किया जा रहा है।अब तक सात विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 हजार 311 फार्म छह जमा करवाए गए हैं, जिनका सत्यापन करने के बाद इनका नाम सूची में जोड़ा जाएगा। इनमें सबसे अधिक फार्म छह नरेला में तीन हजार 639, हुजूर में दो हजार 643, गोविंदपुरा में दो हजार 454 जमा किए गए हैं।

संशोधन करवाने 15 हजार फार्म आठ हुए जमा

सात विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में संशोधन करवाने के लिए भी करीब 15 हजार 371 फार्म आठ जमा किए गए हैं। इस फार्म के तहत शिफ्टेड, संशोधन आदि का कार्य किया जा सकेगा। इनमें सबसे अधिक फार्म आठ गोविंदपुरा में तीन हजार 923, नरेला में दो हजार 915, हुजूर में दो हजार 588 जमा किए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.