भोपाल में गायब मतदाताओं की तलाश में कलेक्टर ने घर-घर दी दस्तक, कहीं लटका मिला ताला तो कहीं मिले रिश्तेदार

Updated on 16-12-2025 12:42 PM

भोपाल: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना पत्रक तो जमा हो गए लेकिन इनमें शामिल गायब मतदाताओं का पता नहीं लग सका है। इनकी तलाश में खुद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मतदाताओं के घर-घर दस्तक दी। जहां कुछ घर में ताला लटका मिला तो कहीं पर रिश्तेदार और मकान मालिक ने किरायेदारों के बारे में जानकारी दी।

कलेक्टर करीब 20 मतदाताओं के घर पर पहुंचे और उनके बारे में जानकारी लेने के बाद अपने हाथों से पंचनामा बनाकर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सौंपा। शहर के छह विधानसभा क्षेत्र में दो लाख से अधिक मतदाताओं के अनकलेक्टेबल गणना पत्रक हैं जिनका सत्यापन करने के लिए करीब 500 अधिकारी-कर्मचारी घर-घर दस्तक दे रहे हैं। बता दें कि अनकलेक्टेबल पत्रक में अनुपस्थित, शिफ्ट, मृत और दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं को रखा गया है।विधानसभा क्षेत्र मध्य के मतदान केंद्र 150 न्यू सुभाष नगर में कलेक्टर ने सोमवार 12 बजे अनकलेक्टेबल गणना पत्रक वाले मतदाताओं का घर-घर पहुंचकर सर्वे किया। इस दौरान कलेक्टर ने करीब 20 मतदाताओं की जानकारी ली, जिनमें से एक मतदाता मृत मिला तो बाकि सभी दूसरी जगह शिफ्ट हो गए थे।

सबसे पहले कलेक्टर ने मकान नंबर 181 मतदाता आरिफ खान का दरवाजा खटखटाया। जहां से हमीदा बी नाम की महिला बाहर निकली और बताया कि आरिफ उनके दामाद हैं वह तीन साल के लिए सऊदी चले गए हैं। ऐसे में आरिफ का नाम अब मतदाता सूची से काटा जाएगा, क्योंकि मतदाता सूची में बने रहने के लिए लगातार छह महीने तक एक ही स्थान पर निवास करना जरूरी है।

मतदान केंद्र पर चिह्नित 92 एसडीआर मतदाताओं में से सात मृत, आठ अनुपस्थित और 77 शिफ्ट वाले मिले हैं।इस दौरान रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दीपक पांडे, ओएसडी कलेक्टर लाखन चौधरी, बीएलओ एसएस पटेल और राजनीतिक दलों के बीएलए मौजूद थे।

कहां-कहां पहुंचे जिला कलेक्टर

कलेक्टर ने करीब एक घंटे तक सर्वे किया, इस दौरान वह सुशीला कालरा के घर पहुंचे तो उनके पति भरतलाल ने बताया कि पत्नी का निधन हो चुका है।इनके अलावा विक्की भूटिया, विनोद पाल, रामेंद्र कुमार शर्मा, अमिता यादव,राकेश यादव और रामबाई के घर पहुंचे।इनमें से अधिकांश मतदाता इटारसी और आनंद नगर में जाकर रहने लगे हैं।जबकि रामबाई के घर में रहने वाले परिवार ने बताया कि वह मकान बेचकर अशोकागार्डन में रहने लगी हैं।इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अशोकागार्डन के बीएलओ को सूचना दी जाए।

पिता बोले सूची में जुड़वाना है बेटे का नाम

कलेक्टर जब विनोद पाल के घर जानकारी लेने पहुंचे तो वहां मकान मालिक प्रवीण यादव ने बताया कि वह किराये से रहते थे और यहां से छोड़कर चले गए हैं। प्रवीण की पत्नी शांति यादव ने बताया कि उनके 18 वर्षीय बेटे कृष्णा यादव का नाम सूची में जुड़वाना है।इस पर कलेक्टर ने बीएलओ को फार्म छह उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर के निर्देश पर ओएसडी लाखन चौधरी ने बीएलओ के साथ सर्वे पूरा करवाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.