जबलपुर में 'शेफ' ने कच्छे बनियान में पैरों से गूंथा मोमोज का आटा, वीडियो देख चकरा जाएगा मन

Updated on 07-09-2024 12:01 PM
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मोमोज बनाने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने पैरों से मोमोज का आटा गूंथ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद से ही शहर में लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। यह घटना बरगी थाना क्षेत्र के तहसील चौक की है। युवक राजस्थान के रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम पंचायत बरगी की सरपंच मंजू चौकसे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में मोमोज बनाने वाला युवक पैरों से आटे को गूंथता हुआ नजर आ रहा है। मोमोस के आटे को युवक दोनों पैरों से काफी देर तक वीडियो में गूथता हुआ दिख रहा है। उसने इस दौरान शरीर पर कपड़ों के नाम पर सिर्फ कच्छे और बनियान पहने हुए हैं।

पुलिस ने लिया त्वरित एक्शन


एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वीडियो में दिख रहे शख्स को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि खाद्य विभाग को इसकी सूचना देते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक बरगी में किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। खाद्य विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि आरोपियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के लिए उचित कार्रवाई की जाए।

लोग सोशल मीडिया पर दे रहे प्रतिक्रिया


सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे हैरान करने वाला बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे घृणित बता रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.