जयपुर में 'ड्रग वाली गर्लफ्रेंड' से पुलिस ने की दोस्ती, फिर विश्वास जीतकर पलट दिया 'गेम', पढ़ें अजब-गजब मामला

Updated on 07-04-2026 12:18 PM
जयपुर: जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में पुलिस ने एक ऐसी 'लेडी डॉन' का पर्दाफाश किया है, जिसका काम करने का तरीका किसी बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है। जयपुर कमिश्नरेट के 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत पुलिस ने एक ऐसी महिला तस्कर को दबोचा है, जो पहले युवाओं को अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर ड्रग्स तस्कर बना देती थी।


हुस्न, होमगार्ड की वर्दी और 'सफेद जहर' का खेल

गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान मीनू गुप्ता के रूप में हुई है। उसके साथ उसके सहयोगी सिकंदर को भी झोटवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि मीनू का नेटवर्क बहुत ही शातिर था। वह खुद को होमगार्ड बताकर युवाओं से दोस्ती करती थी। एक बार जब कोई युवक उसके प्रेमजाल में फंस जाता, तो वह उसे डरा-धमकाकर नशीले पदार्थों की तस्करी के दलदल में धकेल देती थी।

जब पुलिस ही बन गई मीनू की 'दोस्त'

शास्त्री नगर पुलिस को इनपुट मिला था कि मीनू युवाओं को ब्लैकमेल कर रही है। उसे रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस ने 'लोहे को लोहा काटता है' वाली रणनीति अपनाई। आरपीएस विमला के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसमें पुलिस के जवान सादा वर्दी में 'दोस्त' बनकर मीनू के संपर्क में आए। पुलिस के जवानों ने मीनू से दोस्ती बढ़ाई और धीरे-धीरे विश्वास जीता।
जैसे ही मीनू को भरोसा हुआ कि ये नए 'दोस्त' उसके काम आ सकते हैं, उसने उन्हें ड्रग्स की डिलीवरी और तस्करी के ऑफर देने शुरू कर दिए। जैसे ही सौदा तय हुआ और मीनू ड्रग्स लेकर पहुंची, पहले से जाल बिछाए बैठी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

150 ग्राम एमडी और 2 किलो गांजा बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम एमडी और 2 किलो गांजा बरामद किया है। बाजार में इस ड्रग्स की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। इस ऑपरेशन को सफल बनाने में एसएचओ दिलीप सिंह, हरिओम, इस्लाम खान, संदीप और राजू राम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई ने शहर के उन गिरोहों की कमर तोड़ दी है जो सोशल मीडिया और दोस्ती के जरिए युवाओं को निशाना बना रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि मीनू ने अब तक कितने युवाओं को ब्लैकमेल कर अपराधी बनाया है और उसके पीछे कौन सा बड़ा ड्रग सिंडिकेट काम कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्ली, CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून से बढ़ाकर 7 जून कर दी है। बोर्ड के…
 06 June 2026
चेन्नई, तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ को शुरुआत में ही बड़ा जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया है। अन्नामलाई के अनुसार, आंदोलन शुरू…
 06 June 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, 3 दिन की देरी से आने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु को पार कर मानसून गोवा पहुंच गया है। मुंबई में भी इसके…
 06 June 2026
नई दिल्ली, NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के…
 05 June 2026
चंडीगढ़: पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कार्यभार संभालने के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कई सांसद नजर नहीं आए। हाल ही…
 05 June 2026
 प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर राजनीतिक गलियारों में शुभकामनाओं का सिलसिला देखने को मिला। सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं…
 05 June 2026
बेंगलुरु, कर्नाटक में 3 दिन पुरानी डीके शिवकुमार सरकार से मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। वे पंसदीदा मंत्रालय न मिलने से नाराज थे। मुख्यमंत्री शिवकुमार ने एक…
 05 June 2026
चेन्नई, तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज में अन्नामलाई ने कहा कि आज हम…
 03 June 2026
पटना: बिहार के बुनियादी ढांचे और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की…
Advt.