कासगंज में बीमारी से परेशान था युवक, पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Updated on 05-08-2024 05:10 PM
शादाब रिज़वी, कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के पटियाली कोतवाली क्षेत्र के क़स्बा भरगैन के मोहल्ला हसन थोक में सोमवार लड़के एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से कुद को गोली मारकर जान दे दी। परिजन ने पुलिस को बताया कि बीमारी के कारण कई दिन से वह डिप्रेशन में था। माना जा रहा है कि इसलिए युवक ने ये घातक कदम उठाया।

जिले के क़स्बा भरगैन के मोहल्ला हसन थोक निवासी मोहम्मद हुसैन खां (18) पुत्र शमशुल हसन खां रविवार को रात अपने कमरे सो रहा था। परिवार के लोग भी घर के बारी कमरों में सो रहे थे। सोमवार तड़के करीब चार बजे मोहम्मद हसन के कमरे से गोली चलने की आवाज़ परिजनों ने सुनी। गोली चलने की की आवाज़ सुनकर परिजन जागे। दौड़कर मोहम्मद के कमरे के करवाजे पर पहुंचे। परिजन को दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिजन ने दरवाज़ा तोड़ दिया। उन्हें कमरे में मोहम्मद हुसैन का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।

उसके पास ही पिता की लाइसेंसी बंदूक पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बंदूक को कब्ज़े में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन से बात की। पुलिस के मुताबिक परिजन ने बताया कि मोहम्मद हुसैन काफी दिन से बीमारी चल रहा था। अब कई दिन से मानसिक तनाव में था। इसलिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.