MP में अब परमिट शर्त का उल्लंघन करने पर प्रति सीट एक हजार रुपये लगेगा जुर्माना, दूसरे राज्यों के गाड़ियों पर चार गुना दंड

Updated on 31-12-2025 11:10 AM

भोपाल: राज्य सरकार ने बिना परमिट, परमिट शर्तों का उल्लंघन या कर चुकाए बिना चलने वाले वाहनों के लिए अर्थदंड की राशि बढ़ा दी है। इसके लिए मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 की धारा 13 में संशोधन किया गया है।

दूसरे राज्यों में पंजीकृत वाहन अगर मोटरयान कर का भुगतान किए बिना मप्र में चलते मिलते हैं तो उस पर देय मोटरयान कर के अतिरिक्त अर्थदंड के रूप में कर की लंबित रकम से चार गुना अधिक राशि देनी होगी। यह पहले मप्र में पंजीकृत वाहनों के लिए अधिकतम दोगुना थी, जबकि दूसरे राज्यों में पंजीकृत वाहनों के लिए कोई प्रविधान ही नहीं था।इसी तरह से यदि सार्वजनिक परिवहन, निजी वाहन और स्कूल बसें बिना परमिट या परमिट शर्तों उल्लंघन करते हुए चलते मिलती हैं तो देय वाहन कर के अतिरिक्त अर्थदंड के रूप में प्रति सीट एक हजार रुपये लिए जाएंगे। पुराने नियम में वाहनों पर उनके देय मोटरयान कर की चार गुना राशि अर्थदंड के रूप में ली जाती थी।

नए नियम में माल वाहनों के बिना परमिट या परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर, वाहन में लदे माल के अनुसार एक हजार रुपये प्रति टन या उसके भाग (यानी उससे कम मात्रा) के लिए अर्थदंड लगेगा। पहले ऐसे वाहन में उसके जीवनकाल कर की राशि का 25 प्रतिशत अर्थदंड देना होता था।

इसके साथ ही ठेका गाड़ी श्रेणी में आने वाले वाहन जैसे ऑल इंडिया टूूरिस्ट परमिट वाली मंजिली गाड़ी मप्र में चलते मिलने पर इसी मान से अर्थदंड लगाया जाएगा। इस संबंध में 13 सितंबर अधिसूचना जारी होने के बाद अब परिवहन विभाग के सचिव मनीष सिंह ने आदेश जारी किए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.