मध्य प्रदेश के 17 जिलों में महिलाएं कलेक्टर और 12 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में सरपंच की संभाल रहीं कमान

Updated on 31-12-2025 10:58 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश में महिलाएं परचम लहरा रही हैं। 17 जिलों की लाट साहब बनकर महिला अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था को संभाल रही हैं, तो वहीं प्रदेश की 12 हजार 319 ग्राम पंचायतों की कमान महिला सरपंच संभाल रही हैं। प्रदेश के नगरीय निकायों और शासकीय सेवाओं में भी 35 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।आज महिलाएं नहीं बहनें मेरे घर आईं है। यह विचार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सशक्त नारी-समर्थ नारी संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास में प्रबुद्ध महिलाएं, आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं और ड्रोन दीदीयां पहुंचीं।

नौ नगरीय निकायों में महिलाएं महापौर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां 17 जिले में बहनें कलेक्टर हैं, तो प्रदेश के 16 में से नौ नगरीय निकायों में महिलाएं महापौर हैं। इनमें 7,321 पार्षदों में 4,154 महिलाएं पार्षद हैं। इसी प्रकार 875 जिला पंचायत सदस्यों में 519 महिलाएं और 6,771 जनपद पंचायत सदस्यों में 4,068 महिलाएं सदस्य हैं।

12,319 ग्राम पंचायतों में महिलाएं सरपंच

प्रदेश की 22,923 ग्राम पंचायतों में 12,319 ग्राम पंचायतों में महिलाएं सरपंच हैं। यह मध्य प्रदेश में महिलाओं के सशक्तीकरण को प्रदर्शित करता है। इसके अतिरिक्त कई जिलों में एसपी, नगर निगम अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे दायित्व को बहनें बखूबी संभाल रही हैं।

यह बदलाव दर्शाता है कि आधी आबादी से सीधा संवाद अब नीतियों और प्रशासन में भी दिखने लगा है। नारी शक्ति की यह भूमिका समाज को संतुलित, संवेदनशील और मजबूत बनाने में अहम है। प्रदेश में महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए सब्सिडी दी जाती है। साथ ही अधिक से अधिक बहनें संपत्ति की मालिक बनें, इसके लिए रजिस्ट्री में अतिरिक्त दो प्रतिशत छूट का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

बेटी ने गाया देशभक्ति गीत,51 हजार से सम्मानित

बेटी सरगम कुशवाह ने मधुर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने सरगम को 51 हजार रुपये की राशि सम्मान और प्रोत्साहन स्वरूप देने की घोषणा की। उन्हाेंने कहा कि बहन-बेटियों से इस प्रकार संवाद का क्रम आगामी महीनों में भी जारी रहेगा।

अपनी सफलता के लिए बड़ी बहन कलावती यादव को श्रेय देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी बहन ने ही उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित करने के साथ आवश्यक सहयोग व प्रोत्साहन प्रदान किया।

मां और बहन के संस्कार, प्रेम और उनके द्वारा दी गई हिम्मत ही उनके आगे बढ़ने का आधार बनी। हमारे परिवार में बहू भी बेटी समान है और दोनों ही दुलार, स्नेह और सम्मान की बराबर की हकदार हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.