साल 2024 में अब तक इन 5 खिलाड़ियों के नाम सबसे ज्यादा शतक, विराट तो लिस्ट में भी नहीं

Updated on 02-09-2024 02:57 PM
​इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट के लिए साल 2024 कमाल का जा रहा है। रूट के बल्ले से जमकर रन बरस रहे हैं। यही कारण है कि उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हो चुके हैं। सिर्फ जो रूट ही नहीं, रोहित शर्मा और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ी भी कहर ढा रहे हैं। यही कारण है कि रोहित, विलियमसन और रूट जैसे खिलाड़ी इस साल अब तक शतक लगाने के मामले में टॉप -5 में शामिल हैं। वहीं बात करें विराट कोहली तो वह इस लिस्ट में नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनके नाम इस साल 2 से अधिक शतक है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट अपने विध्वंसक फॉर्म में चल रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं आग बरस रहा है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जो रूट ने गजब की बैटिंग की। यही कारण है कि वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं बात करें इस साल अब तक जो रूट की शतकीय पारी की तो उसकी संख्या 4 है। रूट ने अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 10 मैचों की 18 पारियों में यह कारनामा किया है।
श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस शतकीय पारी लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। मेंडिस ने इस साल तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 17 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 20 पारियों में कुल 3 शतक लगाने का कारनामा किया है। इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 164 रन का रहा है।

श्रीलंका के ही एक स्टार बल्लेबाज पाथुम निशंका भी अपनी दमदार बैटिंग से इस साल गदर मचा रहे हैं। निशंका अब तक इस साल खेले गए मुकाबलों में शतकीय पारी के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर निशंका इस साल 22 मैचों की 23 पारियों में कुल 3 शतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 210 रन का है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा इस साल शतकीय पारी खेलने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। रोहित साल 2024 में अब तक कुल 20 मैचों की 25 पारियों में तीन शतक लगा चुके हैं। इस दौरान रोहित शर्मा का सर्वोच्च स्कोर 131 रन का रहा है। वहीं अभी उन्हें बांगलादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी सीरीज खेलनी है। ऐसे में शतकों की संख्या भी बढ़ सकती है।

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन इस मामले में 5वें स्थान पर हैं। विलियमसन का इस साल बल्ला खूब गरज रहा है। केन विलियमसन इस साल अब तक कुल 10 मैचों की 13 पारियों में कुल 3 शतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 133 रन का रहा है। ऐसे में बचे हुए महीनों में विलियमसन का बल्ला चलता है तो शतकों की संख्या निश्चित रूप से बढ़ेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.