दिल्ली-NCR समेत देश के किन-किन हिस्सों में ठंड बढ़ाएगी बारिश? जानिए वेदर अपडेट

Updated on 15-09-2024 04:54 PM
बीते कुछ दिनों की बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर का मौसम काफी सुहाना हो गया है। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की भी संभावना है। बीच-बीच में धूप के दर्शन भी हो सकते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा भी मंडरा रहा है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?


मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 16 सितंबर को मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 17 से 19 सितंबर तक बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक रह सकता है। 20 सितंबर से मौसम फिर शुष्क हो जाएगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

हिमाचल में बारिश के कारण 40 से अधिक सड़कें बंद


हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने के कारण शनिवार को कुल 42 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गईं। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों से राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश जारी है और कटौला में सर्वाधिक 78.5 (मिलीमीटर) मिमी बारिश दर्ज की गई। आज भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण शिमला में सबसे अधिक 18 सड़कें बंद रहीं, जबकि कांगड़ा में 10, मंडी में नौ, कुल्लू में तीन और बिलासपुर तथा सिरमौर जिलों में एक-एक सड़क बंद हुई।

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, चार लोगों की मौत


उत्तराखंड के कई स्थानों खासतौर से कुमाऊं क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग लापता हो गए जबकि जगह-जगह लैंडस्लाइड होने से राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 478 सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गईं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुमाऊं क्षेत्र के हल्द्वानी में 337 मिलीमीटर, नैनीताल में 248 मिमी, चंपावत में 180 मिमी, चोरगलिया में 149 मिमी, रुद्रपुर में 127 मिमी, धारी में 105 मिमी, कालाढूंगी में 97 मिमी, पिथौरागढ़ में 93 मिमी, जागेश्वर में 89.50 मिमी, किच्छा में 85 मिमी, सीतलाखेत में 75.5 मिमी, कनालीछीना में 75 मिमी, बनबसा में 71 मिमी, सल्ट में 66.5 मिमी, सितारगंज में 66 मिमी और अल्मोड़ा में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राजस्थान में लोगों को भारी बारिश से राहत


राजस्थान में कई दिनों से जारी भारी बारिश से लोगों को शनिवार को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह तक के 24 घंटों में राजस्थान में कहीं कहीं पर बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक बारिश सैपऊ (धौलपुर) में 32 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा सांचौर (जालौर) में 17.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, कई और जगह हल्की बारिश हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.