'भारत ने दिखा दिया, टैरिफ दादागिरी पर करारा जवाब', भारत-EU फ्री ट्रेड डील की कनाडाई मंत्री ने की तारीफ

Updated on 28-01-2026 02:55 PM
ओटावा: भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड डील ने उन देशों को बड़ी उम्मीद दी है जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ हमले का सामना कर रहे हैं। अब कनाडा के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री टिम हॉगसन ने भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की जमकर तारीफ की है। हॉगसन ने कहा कि यह समझौता उस दादागिरी को खारिज करने का परफेक्ट उदाहरण है जो टैरिफ को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। मंगलवार को गोवा में इंडिया एनर्जी वीक में बोलते हुए कनाडाई मंत्री ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ समझौता दिखाता है कि अर्थव्यवस्थाएं बहुपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करके और सप्लाई चेन में विविधता लाकर कैसे संरक्षणवाद का जवाब दे सकती हैं।

कनाडाई मंत्री ने एनर्जी वीक में कहा कि आपने अभी-अभी यूरोपीय संघ के मदर ऑफ ऑल डील्स पर साइन करके जो किया, यह दिखाने का बेहतरीन उदाहरण था कि हम फ्री ट्रेड और भरोसेमंद रिश्तों में विश्वास करते हैं। इस दौरान कनाडाई मंत्री ने कहा कि उनका देश अपने कस्टमर बेस को बढ़ाने और अमेरिका को सप्लाई पर निर्भरता कम करने के लिए भारत को ऊर्जा निर्यात बढ़ाना चाहता है।

बिना नाम लिए अमेरिका पर निशाना

इंडिया एनर्जी वीक में बोलते हुए हॉगसन ने कहा कि 'आज दुनिया में जो रहा है वह धीरे-धीरे होने वाला आर्थिक बदलाव नहीं है। यह एक बड़ा बदलाव है।' अमेरिका या राष्ट्रपति ट्रंप का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, 'दुनिया की बड़ी ताकतों ने तय कर लिया है कि नियम आधारित व्यवस्था अब उस तरह से काम नहीं करेगी।' उन्होंने कहा कि ऐसे में भारत का ट्रेड डील पर हस्ताक्षर करना फ्री ट्रेड और भरोसेमंद पार्टनरशिप के पक्ष में मजबूत संदेश है।

भारत के साथ व्यापार बढ़ाना चाहता है कनाडा

कनाडाई मंत्री की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ओटावा नई दिल्ली के साथ ऊर्जी और क्रिटिकल मिनरल्स के व्यापार को गहरा करना चाहता है। 27 फरवरी को हॉगसन ने भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी, जहां दोनों पक्ष हाइड्रोकार्बन और क्लीन एनर्जी में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.