'हथियार बनाने में जिन टेक्नॉलजी पर लगा है बैन, उनकी रूस को सप्लाई कर रहा भारत, बना दूसरा बड़ा आपूर्तिकर्ता'

Updated on 12-10-2024 12:15 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और यूरोपीय अधिकारियों ने कहा है कि भारत रूस को वे टेक्नॉलजी निर्यात कर रहा है, जिन पर बैन लगा हुआ है। ऐसी टेक्नॉलजी की सप्लाई करने वाला भारत अब रूस का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार इनका कहना है कि इस कदम से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस फैसले का कोई मतलब नहीं रह जाता जिसमें उन्होंने युद्ध मशीन को बढ़ावा देने वाले निर्यात को रोकने की बात कही थी।

दरअसल, रूस अपने हथियारों के इस्तेमाल करने और इन्हें बनाने में कई तरह की नई टेक्नॉलजी इस्तेमाल करता है। युद्ध में इस्तेमाल होने वाली टेक्नॉलजी से जुड़ी इन चीजों पर अमेरिका और सहयोगी देशों ने बैन लगा रखा है। ऐसे में रूस इन चीजों को तीसरे देशों से खरीद रहा है।

6 करोड़ डॉलर से ज्यादा का निर्यात


अधिकारियों के अनुसार माइक्रोचिप्स, सर्किट और मशीन टूल्स जैसी प्रतिबंधित चीजों का भारतीय निर्यात अप्रैल और मई में 6 करोड़ डॉलर से ज्यादा हो गया। यह इस साल के पहले महीनों से लगभग दोगुना है। जुलाई में यह 9.5 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया था। इन अधिकारियों ने कहा कि रूस को ऐसी चीजों के निर्यात में भारत से आगे सिर्फ चीन है।

विदेश मंत्रालय ने कुछ कहने से किया मना


अधिकारियों के मुताबिक यह कदम यूक्रेन के सहयोगियों के लिए और भी अधिक निराशाजनक है। अधिकारियों ने कहा कि इस मुद्दे को उठाने वाले दूतों को उनके भारतीय समकक्षों से बहुत कम प्रतिक्रिया मिली है। इसके बारे में पूछे जाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

रूस तक पहुंच रही सेंसिटिव टेक्नॉलजी


अधिकारियों का कहना है कि हाल के डेटा के मुताबिक रूस के सैन्य-औद्योगिक परिसर में काफी संख्या में सेंसिटिव टेक्नॉलजी से जुड़ी चीजें जा रही हैं। इनमें करीब पांचवां हिस्सा भारत के माध्यम से वहां पहुंचा है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को करीब ढाई साल हो चुके हैं। इतने समय बाद भी अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस की लड़ाई की क्षमता को सीमित नहीं कर पाए हैं। इसमें इन्हें काफी परेशानी आ रही है।

भारत ने पेश की चुनौती


ऐसे सामानों की शिपमेंट में भारत की भूमिका ने एक और चुनौती पेश की है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका और यूरोपीय संघ के नीति निर्माता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के साथ साझेदारी को बढ़ावा देना चाहते हैं।

वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी पुतिन के साथ संबंध विकसित कर रहे हैं। इन चीजों की बिक्री को बैन करने के सहयोगी प्रयासों के बावजूद भारत रूसी तेल का शीर्ष खरीदार बनकर उभरा है। अधिकारियों के अनुसार, इस बदलाव का एक मुख्य कारण यह है कि रूस ने इस तरह की तेल बिक्री से बहुत सारा रुपया जमा किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.