भारत ने मानवाधिकारों के हनन वाली अमेरिकी रिपोर्ट को नकारा:कहा- यह उनकी खराब समझ, रिपोर्ट में अतीक अहमद और CAA का जिक्र

Updated on 26-04-2024 02:03 PM

अमेरिका की मानवाधिकारों के उल्लंघन पर जारी की गई एक रिपोर्ट को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है। इसमें अमेरिका ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए वहां मानवाधिकारों का हनन होने का दावा किया था।

भारत ने 80 पन्नों की इस रिपोर्ट को गलत और भेदभावपूर्ण बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार (25 अप्रैल) को कहा है कि रिपोर्ट ये दिखाती है कि अमेरिका की भारत को लेकर समझ ठीक नहीं है।

वीकली ब्रीफिंग में अमेरिकी रिपोर्ट पर पूछे गए एक सवाल के जवाब पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा "हम इस रिपोर्ट को कोई महत्व नहीं देते है और आपसे भी ऐसा ही करें।"

अमेरिका ने भारत के कई मुद्दों का रिपोर्ट में जिक्र किया है
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने 22 अप्रैल को अलग-अलग देशों में मानवाधिकारों से जुड़े कानूनों के पालन की स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट में चीन, ब्राजील , बेलारूस, म्यांमार के साथ-साथ भारत का भी जिक्र था।

इसमें भारत को लेकर दावा किया था कि मणिपुर में मैतई और कुकी समुदायों में फैली जातीय हिंसा फैलने के बाद मानवाधिकारों का हनन हुआ है। 3 मई से 15 नवंबर के बीच कम से कम 175 लोग मारे गए और 60,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में तानाशाही बढ़ी है।

अमेरिका की मानवाधिकार रिपोर्ट में भारत में रह रहे मुसलमानों को लेकर भी कई दावे किए गए हैं। इसमें कहा गया हैं कि भारत की बीजेपी सरकार हिंदुस्तान में मुस्लमानों के साथ भेदभाव कर रही है। भारत में अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों में भी बढ़ोतरी हुई है।

रिपोर्ट में मोदी सरकार पर पत्रकारों को चुप करवाकर जेल भेजने की कोशिश करने की बात कही गई है। इसके अलावा कहा गया है कि जम्मू कश्मीर के लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी का हनन हो रहा है। लोगों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने नहीं दिया जा रहा है।

रिपोर्ट में बीबीसी पर हुई रेड का भी जिक्र
अमेरिका की मानवाधिकार रिपोर्ट में बीबीसी के मुंबई और दिल्ली ऑफिस पर हुई रेड का भी जिक्र है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डॉक्यूमेंटरी रिलीज करने के बाद BBC पर रेड की गई। यह रेड 60 घंटे की थी, जिसे टैक्स चोरी की जांच के रूप में बताया गया था। लेकिन अधिकारियों ने उन पत्रकारों के भी मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिए थे, जो कंपनी के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर में शामिल नहीं थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
तेल अवीव : बीते साल 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादी हमले के बाद बंधकों का चेहरा बनी बंधकों का चेहरा बनी इजरायली लड़की शानी लाउक का शव बरामद हुआ है।…
 18 May 2024
ताइपे: ताइवान की संसद में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अराजकता का माहौल देखा गया। यहां एक सुधारों से जुड़े सेट पर तीखी बहस के दौरान सांसदों ने एक दूसरे पर…
 18 May 2024
बीजिंग : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती खूब मशहूर है। दोनों के बीच गले मिलते कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनकी दोस्ती…
 18 May 2024
अमेरिका ने भारत में हो रहे चुनाव की सराहना की है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (17 मई) को कहा, 'दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र कहीं और नहीं हैं।…
 17 May 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इन दिनों चर्चा है कि अगर सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद उनके देश नहीं आते हैं तो शहबाज सरकार को इस्तीफा देना पड़ेगा। प्रिंस…
 17 May 2024
ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन से एक और गंभीर बीमारी के खतरे का पता चला है। रिसर्च में दावा किया गया है कि वैक्सीन लगाने के चलते इम्यून…
 17 May 2024
ब्रिटेन में हजारों भारतीय नर्सों पर देश वापसी का खतरा मंडरा रहा है। इसकी वजह ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक सरकार की लापरवाही हैं। ये समस्या फर्जी कंपनियों की वजह…
 17 May 2024
अमेरिका में भारतीय मूल के सांसदों का कहना है कि वे भारत के साथ मानवाधिकारों का मुद्दा उठाते रहेंगे। हालांकि, भारत उन पर काम नहीं करेगा। अमेरिका में गुरुवार को…
 17 May 2024
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने रूस को हथियार देने के अमेरिका और साउथ कोरिया के दावों को गलत बताया है। नॉर्थ कोरिया…
Advt.