भारत ने बांग्लादेश के डिप्टी हाईकमिश्नर को तलब किया:कहा- सीमा पर फेंसिंग प्रोटोकॉल के तहत

Updated on 14-01-2025 02:47 PM

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग के विवाद को लेकर भारत ने सोमवार को बांग्लादेश के डिप्टी हाईकमिश्नर नुरूल इस्लाम को तलब किया।  भारत ने नुरूल इस्लाम से कहा कि सीमा पर फेंसिंग प्रोटोकॉल के तहत हो रहा है और इसमें दोनों देशों के बीच हुए समझौते का पालन किया गया है।

भारत ने बताया कि सीमा सरहद पर किए जा रहे सुरक्षा उपायों में तकनीकी डिवाइस लगाना, बॉर्डर पर लाइटिंग, मवेशियों को रोकने के लिए कटीले तार लगाना शामिल हैं। भारत सरकार ने इस दौरान सीमा पार से हो रही तस्करी का भी मुद्दा उठाया।

इससे पहले रविवार को बांग्लादेश ने भारतीय हाईकमिश्नर को समन किया था। बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने भारतीय हाईकमिश्नर प्रणय वर्मा को बुलाकर बॉर्डर पर BSF की तरफ से की जा रही फेंसिंग (बाड़) को अवैध कोशिश बताया था।

बांग्लादेश ने आरोप लगाया कि भारत बॉर्डर को लेकर द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करते हुए बॉर्डर पर पांच स्थानों पर फेंस लगाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

भारतीय हाई कमिश्नर ने बैठक के बाद कहा कि दोनों देशों में सिक्योरिटी के मुद्दे पर बाड़ लगाने की सहमति है। दोनों देशों के सुरक्षा बलों (BSF और BGB) ने इस मुद्दे पर बात भी की है।

बांग्लादेश के गृहमंत्री ने विरोध जताया 

रविवार को बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी ने कहा था कि बांग्लादेश अपनी सीमा पर किसी को कोई जगह नहीं देगा। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर जीरो लाइन के भीतर 150 गज के भीतर डिफेंस से जुड़े किसी भी तरह के कामकाज की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जहांगीर आलम के मुताबिक बांग्लादेश और भारत के बीच हुए करार ‘बांग्लादेश-भारत संयुक्त सीमा निर्देश-1975’ के मुताबिक दोनों देशों की जीरो लाइन के 150 गज के भीतर रक्षा मामले से जुड़े किसी भी तरह के कार्य करने पर प्रतिबंध है। इसके लिए दोनों देशों की सहमति जरूरी है।

भारत और बांग्लादेश के बीच 4,156 किमी सीमा है। इसमें से 3271 किमी पर भारत ने बाड़ लगा दी है, लेकिन 885 किमी सीमा पर यह काम बाकी है।

5 जगहों पर फेंसिंग को लेकर विवाद

जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि भारत ने 2010 से लेकर 2023 तक 160 जगहों पर फेंसिंग का काम किया था। 10 जनवरी से BSF ने फिर से यह काम शुरू किया, इसमें 5 जगहों पर विवाद शुरू हो गया। यह विवाद चपैनवाबगंज, लालमोनिरहाट में तीन बीघा कॉरिडोर, नौगांव में पटनीताला, फेनी, कुश्तिया और कुमिला में हुआ।

आलम के मुताबिक बांग्लादेश की आपत्ति के बाद BSF ने फेंसिंग का काम बंद कर दिया है। BSF ने बांग्लादेश को भरोसा दिया कि वह कांटेदार तार से फेंसिंग का काम बंद कर देगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.