T20 World Cup 2024 जीतेगा भारत, विराट कोहली ठोकेंगे फाइनल में शतक, इंग्लैंड के स्टार की भविष्यवाणी

Updated on 29-06-2024 12:32 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर की माने तो भारत 11 साल से चला आ रहा आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने वाला है। मोंंटी ने शनिवार को होने वाले प्रतिष्ठित टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए भारतीय टीम का सपोर्ट किया है। इतना ही नहीं उन्होंने आउट फॉर्म चल रहे भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर भी भविष्यवाणी की है। टूर्नामेंट की दो अजेय टीम यानी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल से पहले पनेसर ने कहा कि प्रोटियाज के खिलाफ किंग कोहली शतक बनाएंगे। मोंटी पनेसर ने एएनआई से कहा, 'भारत टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतेगा और विराट कोहली 100 रन बनाएंगे।

IPL के हीरो वर्ल्ड कप में जीरो

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट का बल्ला जमकर बोला था। कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप होल्डर थे, लेकिन इस मार्की इवेंट के मौजूदा वह अपने बल्ले से रन की तलाश कर रहे हैं। भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए कोहली अपनी लय खो बैठे नजर आ रहे हैं। कोहली ने 61.75 की औसत और 154.69 की स्ट्राइक रेट से एक शतक और पांच अर्धशतकों के साथ 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप के साथ आईपीएल 2024 का अंत किया था, लेकिन मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली का रिकॉर्ड उनके आईपीएल आंकड़ों से बिल्कुल उलट है। सात मैचों में वह 10.71 की औसत से सिर्फ 75 रन बनाए हैं।
विराट कोहली का आखिरी वर्ल्ड कप!फाइनल मैच से पहले क्रिकेट जगत में संन्यास की कोई बात नहीं कर रहा है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अगर भारत शनिवार को बारबडोस में दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया तो कप्तान रोहित और कोहली के पास इस प्रारूप में हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचेगा। यह भी हो सकता है कि संन्यास की घोषणा तुरंत ना हो और ये खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बने रहेंगे। रोहित और कोहली अब भी महेंद्र सिंह धोनी और शाहरुख खान (अभिनेता और कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक) के अलावा आईपीएल के दो सबसे बड़े ब्रांड की तरह हैं। कोहली इस खिताब के साथ उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल होना चाहेंगे जिनके नाम के आगे आईसीसी के सीमित ओवरों के तीनों खिताब के विजेता का नाम होगा। वह 2011 में वनडे और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीमों के अहम सदस्य रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.