मार्च 2026 तक इंडियन एयरफोर्स को 6 तेजस जेट मिलेंगे:HAL चेयरमैन बोले- अमेरिकी कंपनी ने समय पर इंजन नहीं दिए, 6 विमान बनकर तैयार

Updated on 25-06-2025 02:07 PM

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के चेयरमैन डी के सुनील ने कहा है कि भारतीय वायुसेना को मार्च 2026 तक 6 तेजस जेट एलसीए मार्क-1A मिल जाएंगे। अमेरिकी डिफेंस कंपनी जीई एयरोस्पेस जेट के इंजन F404 की समय पर सप्लाई नहीं कर सकी, इसके चलते देरी हुई है।

सुनील ने कहा- जीई एयरोस्पेस को 2023 में इंजन देने थे, लेकिन इंजन प्रोडक्शन में देरी, कोविड और कई सीनियर इंजीनियरों के कंपनी छोड़ने के कारण प्रोडक्शन में दिक्कतें आई। अब तक केवल एक इंजन मिला है। जबकि हमारे पास 6 जेट बनकर तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि इस साल (फाइनेंशिल ईयर) में 12 इंजन की सप्लाई की उम्मीद है। इससे भारतीय वायुसेना को जेट की डिलीवरी में आसानी होगी। हर कंपनी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। हमारे साथ एलसीए मार्क-1A के मामले में ऐसा हुआ।

दरअसल, इस साल जनवरी में इंडियन एयरफोर्स (IAF) के चीफ एपी सिंह ने तेजस लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि 2009-2010 में ऑर्डर किए गए 40 तेजस विमानों की पहली खेप अभी तक नहीं मिली है।

सुनील बोले- जीई एयरोस्पेस के साथ तकनीकी समस्या सुलझाई गई

सुनील ने कहा- जीई एयरोस्पेस के साथ तकनीकी मुद्दों को सुलझा लिया गया है। आने वाले साल में 16 जेट बनाने की योजना है। बशर्ते जीई एयरोस्पेस इंजन की सप्लाई समय पर कहती रहे।

उन्होंने कहा कि कई देशों ने तेजस जेट में रुचि दिखाई है। HAL कुछ देशों से बातचीत कर रहा है। जल्द ही कुछ के साथ डील फाइनल होने की उम्मीद है।

MiG सीरीज के विमानों को रिप्लेस करेगा LCA मार्क-1ए एयरक्राफ्ट भारतीय वायुसेना तेजस के LCA वैरिएंट से अपनी मौजूदा MiG सीरीज के विमानों को बदलने की तैयारी में है। LCA मार्क-1ए विमान MiG-21, MiG-23 और MiG-27 को रिप्लेस करेगा। LCA मार्क-1ए के 65% से ज्यादा उपकरण भारत में बने हैं।

LCA मार्क-1ए को एयरोस्पेस में भारत की आत्मनिर्भरता और मेक-इन-इंडिया की तरफ बड़ा कदम है। स्वदेशी तेजस मार्क-1ए को पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के बीकानेर स्थित नाल एयरबेस पर तैनात करने की योजना है।

HAL को 2028 तक 83 एयरक्राफ्ट की डिलीवरी करना है

भारतीय वायुसेना ने 83 तेजस Mk1A लड़ाकू विमानों के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ 36,468 करोड़ रुपए का सौदा किया है। इसके अलावा पिछले साल नवंबर में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने वायुसेना के लिए 97 और तेजस जेट खरीदने की मंजूरी दी थी।

ये लड़ाकू विमान अमेरिका में बने जनरल इलेक्ट्रिक (GE) के F404 इंजन से चलेंगे। कंपनी के पास 2024 से 2028 के बीच 83 एयरक्राफ्ट की डिलीवरी करने का समय है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.