भारतीय कप्तान हरमनप्रीत की अंपायर से बहस:7 मिनट खेल रुका रहा

Updated on 05-10-2024 02:34 PM

न्यूजीलैंड ने दुबई में शुक्रवार को विमेंस टी-20 वर्ल्डकप 2024 में भारत को 58 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 160 रन बनाए। टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस मुकाबले में कीवी पारी के दौरान अमेलिया केर के रनआउट को लेकर कन्फ्यूजन हुआ। जिसकी वजह से मैच करीब 7 मिनट तक रुका रहा। ऋचा घोष ने छठे ओवर में न्यूजीलैंड की ओपनर सूजी बेट्स का आसान-सा कैच छोड़ दिया। ब्रुक हॉलिडे ने दीप्ति शर्मा को जीवन दान दिया।

1. अरुंधती की गेंद पर विकेटकीपर ऋचा घोष ने सूजी बेट्स का कैच छोड़ा 

न्यूजीलैंड की पारी के छठे ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर ऋचा घोष ने कप्तान सूजी बेट्स का कैच छोड़ दिया। उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 50 रन था। अरुंधती ने मिडिल स्टंप पर बॉल डाली। बेट्स जज नहीं कर पाई और उसे ऊपर उठा दिया। बॉल विकेट के पीछे काफी ऊंची उठ गई। भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष बॉल के नीचे तो पहुंच गई, लेकिन कैच नहीं पकड़ सकीं।

2. श्रेयांका पाटिल ने बेट्स का शानदार कैच लिया

8वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयांका पाटिल ने अरुंधति रेड्‌डी की गेंद पर न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स का बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लिया। सूजी बेट्स ने 24 गेंदों पर 27 रन बना कर आउट हुईं।

3. रनआउट पर कनफ्यूजन, मैच रुका रहा 

पहली पारी में अमेलिया केर को रनआउट न दिए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। भारतीय टीम ने 14वें ओवर में केर के दूसरे रन लेने के प्रयास में रन आउट की अपील की, लेकिन अंपायर ने नकार दिया। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान 14वें ओवर दीप्ति शर्मा करा रही थीं। ओवर की आखिरी गेंद पर स्ट्राइक पर बल्लेबाज अमेलिया केर थी। अमेलिया ने लॉन्ग-ऑफ पर शॉट खेला और 1 रन लेकर नॉनस्ट्राइक पर आ गईं। नॉनस्ट्राइक एंड की अंपायर ने दीप्ति शर्मा को उनका कैप दे दिया। वहीं लेग स्कॉयर पर अंपायर जैकलिन विलियम्स अपने जूते की फीते बांध रही थी। तभी सोफी डिवाइन स्ट्राइक पर पहुंचीं और अमेलिया केर को दूसरे रन के लिए वापस बुलाया। दोनों खिलाड़ी रन के लिए दौड़ पड़ीं।

हरमनप्रीत ने बॉल विकेटकीपर ऋचा घोष के पास थ्रो की और ऋचा ने स्टंप गिरा दिए। केर खुद को रन आउट मानकर पवेलियन लौटने लगी, तभी उन्हें थर्ड अंपायर ने पवेलियन लौटने से रोका। क्योंकि अंपायर ने ओवर को समाप्त होने के संकेत दे दिए थे। ऐसे में इसे डेड बॉल माना गया। अमेलिया रन आउट से बच गई।

इसे लेकर अंपायर और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के बीच काफी देर तक बहस चलती रही। करीब 7 मिनट तक मैच रुका रहा। वहीं भारतीय हेड कोच अमोल मजूमदार भी रन आउट न दिए जाने पर निराश दिखाई दिए। वे बाउंड्री लाइन के पास फोर्थ अंपायर के साथ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे थे।

4. दीप्ति शर्मा को जीवनदान 

10वें ओवर की तीसरी गेंद पर दीप्ति शर्मा को जीवनदान मिला। उनका कैच ब्रुक हॉलिडे ने मिड-ऑन पर छोड़ दिया। 9.3 ओवर में ईडन कार्सन ने फुलटॉस बॉल फेंकी, जिसे दीप्ति शर्मा ने मिड-ऑन की ओर खेल दिया। ब्रुक हॉलिडे आगे आ जाती हैं और गेंद उनके हाथ में भी आ जाती है, लगा कि वह कैच पकड़ लेंगी, लेकिन गेंद उनके अंगुली से छटक कर नीचे गिर जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.