2047 में 55 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है भारतीय इकॉनमी, जानिए किसने किया यह दावा
Updated on
22-08-2024 02:25 PM
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन का कहना है कि 2047 तक भारत की इकॉनमी 55 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। लेकिन इसके लिए भारत को डॉलर के संदर्भ में 12% के ग्रोथ रेट से बढ़ना होगा। सुब्रमण्यन ने कोलकाता में एक कार्यक्रम में कहा कि साल 2016 से महंगाई का एक लक्ष्य तय किए जाने से देश में महंगाई की दर को औसतन 5% तक लाने में मदद मिली है। साल 2016 से पहले महंगाई की औसत दर 7.5 प्रतिशत थी। अगर वास्तविक वृद्धि दर आठ प्रतिशत रहने के साथ इंफ्लेशन पांच प्रतिशत रहती है तो बाजार मूल्य पर वृद्धि दर 13 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।