अमेरिका में भारतीय दूतावास के अधिकारी की रहस्यमय तरीके से मौत, वॉशिंगटन डीसी में एंबेसी के अंदर मिला शव, जानें

Updated on 21-09-2024 03:30 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी के मौत की जानकारी दी गई है। घटना दो दिन पहले यानी बुधवार की है। वर्तमान में इस मामले की स्थानीय कानूनी अधिकारी और सीक्रेट सर्विस दोनों इस मामले की जांच कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दूतावास के अधिकारी की मौत के मामले में आत्महत्या की संभावना समेत अलग-अलग एंगल देखे जा रहे हैं।

भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, 'गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करना चाहते हैं कि भारतीय दूतावास के एक सदस्य का 18 सितंबर 2024 की शाम को निधन हो गया। हम पार्थिव शरीर को भारत भेजने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों और परिवार के सदस्यों से संपर्क में हैं।' बयान में कहा गया, 'परिवार की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए मृतक के बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं दी जा रही है। इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हमारी प्रार्थनाएं हैं।'

अमेरिका यात्रा पर रवाना हुए पीएम


दूतावास के अधिकारी की मौत का मामला ऐसे समय में सामने आया है जब भारतीय पीएम अमेरिका के लिए रवाना हुए हैं। पीएम मोदी शनिवार को क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और 'संयुक्त राष्ट्र महासभा' में भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए तीन दिनों अमेरिका यात्रा पर गए हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी उनकी मुलाकात होगी।

अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि वह भारतीय प्रवासियों और महत्वपूर्ण अमेरिकी बिजनेस लीडर्स से मिलने के लिए उत्सुक हैं। 21 सितंबर को पीएम मोदी राष्ट्रपति बाइडन की ओर से आयोजित चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 22 सितंबर को वह भारतीय अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.