ब्रिटेन में भारतवंशी धर्मगुरु पर यौन शोषण का आरोप:झूठे वीडियो दिखाकर खुद को चमकत्कारी बताया

Updated on 03-07-2024 02:08 PM

ब्रिटेन में भारतीय मूल के हिंदू धर्मगुरु राजिंदर कालिया पर उनकी एक शिष्या ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, राजिंदर ने अपने उपदेशों और शिक्षाओं के जरिए शिष्यों को गलत तरह से प्रभावित करने की कोशिश की।

68 साल के कालिया दावा करते हैं कि वह मरीजों का इलाज कर सकता है। इसके अलावा उसने झूठे वीडियो के जरिए लोगों के सामने चमत्कार दिखाने की भी कोशिश की। इस दौरान उसने नीबू से खून निकालने और पानी में आने लगाने का वीडियो दिखाया।

राजिंदर ने भारतीय मूल की 4 शिष्याओं की मदद करने के बहाने उनका रेप किया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इन चारों महिलाओं ने राजिंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इनमें से 3 ने आरोप लगाया है कि राजिंदर कई सालों से उनका शोषण कर रहा था। इसके अलावा उस पर 3 लोगों से बिना तनख्वाह दिए काम कराने का भी आरोप है।

राजिंदर ने 22 साल तक शिष्या का रेप किया
57 साल की रेप पीड़िता ने बताया कि वह काफी कम उम्र अपने बच्चे के साथ राजिंदर के आश्रम गई थी। धीरे-धीरे वह नियमित तौर पर हर हफ्ते 3 सेशन में शामिल होने लगीं। एक दिन वह रो रही थी। तब राजिंदर उसके पास आया और कहा कि वह सब जानता है कि कब-क्या होने वाला है। उसका नर्क या स्वर्ग में जाना भी वही तय करेगा।

महिला ने बताया कि राजिंदर ने अगले 22 साल तक करीब 1320 बार महिला का यौन शोषण किया। वह भगवान कृष्ण से खुद की तुलना करता था। वहीं 48 साल की एक दूसरी पीड़िता ने बताया कि राजिंदर 13 साल की उम्र से उसका शोषण कर रहा है। जब 2017 में उसने पुलिस से इसकी शिकायत की तो राजिंदर के कुछ शिष्यों ने मिलकर उसको ऐसिड अटैक की धमकी दी।

37 साल की तीसरी पीड़िता ने बताया कि वह 13 साल की उम्र से राजिंदर के आश्रम में ड्रम बजाने का काम कर रही है। वह तब तक उससे ड्रम बजवाता था, जब तक उसके हाथ से खून न निकलने लगे। इसके अलावा वह छोटी उम्र से ही उसका रेप करता आया है।

पुलिस को रिश्वत देकर केस खारिज करवाया
पीड़ितों ने राजिंदर के खिलाफ 84 करोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। राजिंदर पर यह भी आरोप है कि जब उसके शिष्यों ने पुलिस से शिकायत की तो उनसे उन्हें 2.64 लाख की रिश्वत भी दी। इसके बाद पुलिस ने उस पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए केस रद्द कर दिया।

राजिंदर ने अपने खिलाफ अब तक लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उसने आरोप लगाया कि उसे बदनाम करने के लिए यह साजिश रची गई है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान राजिंदर ने दावा किया कि बचपन में हिमाचल प्रदेश में एक बाइक क्रैश में उसका एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान उसके पैर में गंभीर चोट आई थी। हालांकि, कुछ समय बाद वह अपने आप ही ठीक हो गया और फिर से चलने लगा।

राजिंदर खुद को भगवान बताता है
राजिंदर कालिया 21 साल की उम्र में ब्रिटेन आया था। कुछ ही समय बाद 1986 में उसने यहां बाबा बालकनाथ मंदिर की स्थापना की। वह अपने कथित चमत्कारों के जरिए खुद को भगवान बताता है। राजिंदर शादीशुदा है और उसकी पत्नी का नाम सचित्रा है। दोनों वारविकशायर में 11.65 करोड़ के बंगले में रहते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.