दुबई में तालिबान के मंत्री से मिले भारतीय सचिव:आपसी व्यापार बढ़ाने पर बात हुई

Updated on 09-01-2025 02:34 PM

दुबई में बुधवार को अफगान तालिबान और भारतीय अधिकारियों के बीच एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अफगानिस्तान की तरफ से तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान ने हिस्सा लिया।

इस बैठक का एजेंडा मानवीय और डेवलपमेंट सहायता, बिजनेस, ट्रेड, स्पोर्ट्स, कल्चरल रिलेशन, रीजनल सिक्योरिटी पर आधारित है। इस मीटिंग में ईरान के चाबहार बंदरगाह समेत अलग-अलग इलाकों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।

अफगान मंत्री ने संकट के समय मदद करने के लिए भारत का आभार जताया। वहीं भारत की तरफ से कहा गया कि नई दिल्ली आने वाले वक्त में भी अफगान लोगों की डेवलपमेंट जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है।

दोनों देशों में स्पोर्ट्स रिलेशन मजबूत करने पर भी जोर 

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत अफगानिस्तान के साथ अपने ऐतिहासिक और कल्चरल संबंधों को बहुत ज्यादा महत्व देता है। दोनों देशों ने अपने स्पोर्ट्स रिलेशन को भी मजबूत करने पर सहमति जताई। खासकर क्रिकेट, जिसे दोनों देशों में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान एयरस्ट्राइक की आलोचना की

इस बैठक से दो दिन पहले ही भारत ने अफगानिस्तान में की गई पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा की है। 24 दिसंबर को की गई इस एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के कई महिलाओं और बच्चों समेत 46 लोग मारे गए थे।

भारत ने पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा कि अपनी घरेलू नाकामियों का दोष दूसरों पर मढ़ना इस्लामाबाद की पुरानी आदत है। हम निर्दोष नागरिकों पर किसी भी हमले की साफ तौर से निंदा करते हैं। अफगान सरकार ने इस हमले को लेकर पाकिस्तान को वार्निंग भी दी थी।

जबकि पाकिस्तान का कहना था कि उसने यह एयरस्ट्राइक सीमा पार चल रहे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.