फाइनल के लिए देरी से पहुंचा भारतीय शूटर, दो पॉइंट कटे और चूक गया गोल्ड मेडल

Updated on 29-09-2024 02:42 PM
नई दिल्ली: भारत के एक निशानेबाज पर पेरू के लीमा में चल रही जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मी एयर पिस्टल के फाइनल के लिए अभ्यास क्षेत्र में देर से पहुंचने के कारण दो अंक का जुर्माना लगाया गया। इसके कारण वह पदक हासिल करने से चूक गया। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) ने 20 वर्षीय निशानेबाज उमेश चौधरी पर नियम 6.17.1.3 के उल्लंघन के लिए दो अंक का जुर्माना लगाया।

भारत के 60 सदस्यीय दल में शामिल कोच और सहायक स्टाफ की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। चौधरी को फाइनल में अपने पहले शॉट पर दो अंक कटने के बाद 7.4 अंक मिले। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के सचिव राजीव भाटिया से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह इस मसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। चौधरी क्वालिफिकेशन दौर में 580 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे और अगर उन पर दो अंक का जुर्माना नहीं लगाया गया होता, तो वह आठ निशानेबाजों के फाइनल में स्वर्ण पदक जीत सकते थे।

जुर्माना लगाए जाने के कारण चौधरी पदक दौर में छठे स्थान पर रहे। भाटिया को जब याद दिलाया गया कि जुर्माने का विवरण आईएसएसएफ की वेबसाइट पर भी है, तो उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि वह समय पर अभ्यास क्षेत्र में नहीं पहुंचे होंगे। मैं नहीं जानता कि वह क्यों और किस कारण से समय पर नहीं पहुंचे। 

यह पूछे जाने पर कि क्या कोचों को अधिक सतर्क रहना चाहिए, उन्होंने कहा, ‘मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि हमें कुछ भी नहीं बताया गया है। मैं इस पर चर्चा नहीं करना चाहता। यह संभव नहीं है कि ऐसा पहली बार हुआ है। क्या आपको लगता है कि केवल कोच जिम्मेदार हैं और निशानेबाजों की कोई जिम्मेदारी नहीं है? उन्हें नियमों के बारे में पता होना चाहिए। आखिर वह विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं।’

पिछली बार किसी भारतीय निशानेबाज पर 2021 में क्रोएशिया के ओसिजेक में आईएसएसएफ विश्व कप के दौरान दो अंक का जुर्माना लगाया गया था। तब ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन ने एक शॉट का विरोध किया था, लेकिन जूरी ने निष्कर्ष निकाला कि यह सही था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.