कनाडा जाने की सोच रहे भारतीय जान लें वहां का हाल, बाहरी लोगों के लिए अब बदल चुका है ट्रूडो का देश, नहीं मिल रहा काम

Updated on 09-09-2024 05:20 PM
ओट्टावा: कनाडा की पहचान अप्रवासियों का स्वागत करने वाले देश के रूप में रही है। दूसरे देशों से लोग काम की तलाश में कनाडा पहुंचते रहे हैं, जिनमें भारतीयों की बड़ी संख्या रही है। लेकिन अब कनाडा अप्रवासियों के लिए मुश्किल जगह बनता जा रहा है। कनाडा पहुंचने वाले विदेशियों को अब काम मिलने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कनाडाई कंपनियों ने भर्ती की रफ्तार धीमी कर दी है। कनाडाई राष्ट्रीय सांख्यिकी एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि अगस्त में काम करने वाली उम्र के लोगों की संख्या में 96,400 की वृद्धि हुई। देश की लेबर फोर्स में 82,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए, लेकिन रोजगार में सिर्फ 22,100 की वृद्धि हुई।

छह कामगारों पर एक रोजगार


कनाडा में कम होती नौकरियों के चलते देश पर बेरोजगारों का बोझ बढ़ रहा है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन महीनों में कनाडा की अर्थव्यवस्था ने हर छह कामगारों पर केवल एक नौकरी पैदा की है, जो एक साल में सबसे कम दर है। साल की शुरुआत से इसकी तुलना की जाए तो यह बहुत बड़ी गिरावट है। उस समय नौकरियों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी।

कनाडा में कामगारों पर बढ़ता दबाव


पिछले साल 15 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या में 11 लाख की वृद्धि हुई। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग आधे लोगों ने रोजगार की तलाश की और उनमें से केवल 54% ही सफल हुए। यह आंकड़े महामारी से पहले के 20 वर्षों में से काफी अलग है, जब कनाडा ने हर साल अपनी कामकाजी आयु वर्ग की आबादी में 20000 से 500,000 लोगों को जोड़ा। औसतन दो तिहाई लोगों ने काम की तलाश की और लगभग सभी को रोजगार मिला। कनाडा के जॉब मार्केट में काफी सुस्ती दिखाई दे रही है।

कनाडा में बढ़ता संकट


पिछले साल कनाडा की आबादी में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विदेशी छात्रों और अस्थायी श्रमिकों की इसमें अहम भूमिका है। यह लगातार दूसरा साल है, जब कनाडा में दस लाख से ज्यादा लोग आए हैं। इसने आवासीय संकट और बढ़ती बेरोजगारी से जूझ रही जस्टिन ट्रूडो की सरकार को नए अप्रवासियों की संख्या को रोकने के लिए कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है। इसी साल अगस्त में पिछले पांच सालों में आए अप्रवासियों की बेरोजगारी दर 12.3 प्रतिशत थी। यह कनाडा में जन्में और 10 साल से ज्यादा पहले अप्रवासियों, दोनों की दर से दोगुनी से भी ज्यादा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.