चिकन नेक पर निर्भरता कम करने को भारत का बड़ा प्लान, नेपाल में बनने वाले रेलवे ट्रैक से जुड़ेंगे बिहार और बंगाल
Updated on
16-07-2024 02:25 PM
काठमांडू: भारत ने नेपाल के रास्ते रेलवे ट्रैक बनाकर बिहार को बंगाल से जोड़ने की योजना बना रहा है। इस प्लान में बिहार के जोगबनी को बंगाल के न्यू माल जंक्शन से जोड़ने के लिए पड़ोसी देश नेपाल के विराटनगर के रास्ते रेलवे लाइन बनाया जाना है। इस रेलवे लाइन का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर को भारत से जोड़ने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर निर्भरता कम करना है। इस कॉरिडोर को 'चिकन नेक' के रूप में भी जाना जाता है। भारतीय रेलवे ने पहले इसी तरह के उद्देश्य के लिए बांग्लादेश में ट्रैक बनाने की योजना का भी खुलासा किया था।टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने विराटनगर और न्यू माल जंक्शन के बीच फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) के लिए 190 किलोमीटर के रूट को मंजूरी दी है। प्रस्तावित गलगलिया (बिहार)-भद्रपुर (नेपाल)-कजली बाजार (नेपाल) खंड के लिए अतिरिक्त 12.5 किमी नई रेलवे पटरियों की जरूरत होगी। जोगबनी-विराटनगर ब्रॉड गेज सेक्शन में भारत में 18.6 किमी और नेपाल में 13.15 किमी ट्रैक शामिल होंगे। नेपाल सरकार जल्द ही इस क्षेत्र को अपने अधिकार में ले लेगी। इसके अलावा बाकी हिस्से में काम जारी है।
चिकन नेक पर है भारत की निर्भरता
भारत को पूर्वोत्तर से जोड़ने वाले सभी मौजूदा रेल रूट इस्लामपुर में अलुआबारी रोड से होकर गुजरते हैं। यह 'चिकन नेक' में आता है, जो नेपाल और बांग्लादेश के बीच 22 किलोमीटर चौड़ा क्षेत्र है। अलुआबारी से ट्रेनें न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन या सिलीगुड़ी जंक्शन की ओर जाती हैं। एनएफआर के सीपीआरओ सब्यसाची डे का कहना है कि भारतीय रेलवे ने चिकन नेक सेक्शन पर निर्भरता कम करने के लिए बांग्लादेश और नेपाल के माध्यम से नए रेलवे संपर्क मार्गों के लिए 14 एफएलएस को मंजूरी दी है।सिलीगुरी कॉरिडोर या चिकन नेक रणनीतिक तौर पर काफी अमियत रखता है। चिकन नेक पर चीन की नजर काफी समय से लगी हुई है। चिकन नेक के महत्व को ऐसे समझा जा सकता है कि ये पूरा कॉरिडोर भारत के पूर्वी राज्यों का एक प्रवेश द्वार है। इस छोटी से इलाके पर नियंत्रण भारत को इन राज्यों से अलग काट सकता है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…