भारत की बांग्लादेश पर सबसे बड़ी जीत:36वीं बार 200+ स्कोर बनाया, 7 इंडियन बॉलर्स को विकेट

Updated on 10-10-2024 02:24 PM

भारत ने बांग्लादेश को दूसरे टी-20 मुकाबले में 86 रन से हरा दिया। यह बांग्लादेश पर टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है।

भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन का स्कोर बनाया। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया। जवाबी पारी में बांग्लादेशी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन ही बना सकी।

भारत vs बांग्लादेश मैच के टॉप रिकॉर्ड्स...

1. बांग्लादेश पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की भारत ने बांग्लादेश को 86 रन से हराया। यह टीम इंडिया की बांग्लादेश पर रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले एंटीगुआ में इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया ने 50 रन से मुकाबला जीता था।

2. बांग्लादेश के खिलाफ अपना बेस्ट स्कोर भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 16वां टी-20 खेला है। इससे पहले खेले गए 15 मुकाबलों में टीम कभी भी 200 रन का स्कोर नहीं बना सकी थी। बुधवार रात भारत ने 221 रन बना दिए। यह बांग्लादेश के खिलाफ टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने 196/5 का स्कोर बनाया था।

3. टीम के 9 विकेट गिरने के बाद सबसे बड़ा स्कोर 

भारत ने 221 रन बनाने में 9 विकेट गंवा दिए। टी-20 में 9 विकेट गिरने के बाद यह किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2024 में ही जर्सी ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ 9 विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। टॉप-10 टीमों में वेस्टइंडीज ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट खोकर 207 रन का स्कोर बनाया था।

4. भारत ने रिकॉर्ड 36वीं बार 200+ स्कोर बनाया 

भारत ने टी-20 क्रिकेट में 36वीं बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया। यह टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस रन बनाने का रिकॉर्ड है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 23 बार 200 प्लस रन बनाए हैं।

5. ओपनर अभिषेक शर्मा ने विकेट भी लिया

भारत से संजू सैमसन के साथ ओपनिंग उतरे अभिषेक शर्मा ने बॉलिंग करते हुए एक विकेट भी निकाला। वे टी-20 में भारत के लिए ओपनिंग करने के बाद उसी मैच में विकेट लेने वाले तीसरे ही खिलाड़ी बने। उनसे पहले 2006 में सचिन तेंदुलकर और 2012 में इरफान पठान ही ऐसा कर सके थे।

6. एक मैच में 7 भारतीयों ने विकेट लिए

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ 7 गेंदबाजों से बॉलिंग कराईं। इनमें वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी को 2-2 विकेट मिले। वहीं, मयंक यादव, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, रियान पराग और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया। टी-20 में ऐसा पहली बार ही हुआ जब भारत से 7 गेंदबाजों ने एक ही मैच में विकेट लिया हो।

7. नीतीश रेड्डी ने 74 रन बनाने के बाद 2 विकेट भी लिए 

नीतीश कुमार रेड्डी नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे, उन्होंने महज 34 गेंद पर 7 छक्के लगाकर 74 रन की पारी खेल दी। उन्होंने फिर बॉलिंग करते हुए 26 रन देकर 2 विकेट भी लिए। वे एक ही टी-20 मैच में 70 प्लस रन बनाने के बाद 2 विकेट लेने वाले पहले ही भारतीय बने।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.